पैतृक तहसील में पोस्टेड 12000 पटवारी हटाए जाएंगे, ये है बड़ा कारण
Dolly patil | Nov 03, 2024, 11:17 IST
हजारों पटवारी होंगे इधर-उधर
मध्य प्रदेश के लगभग 12 हजार पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों को गृह तहसीलों से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर में असमंजस का माहौल बन गया है।
मध्य प्रदेश के लगभग 12 हजार पटवारियों ( Patwaris ) और राजस्व निरीक्षकों ( Revenue Inspectors ) को गृह तहसीलों (Home Tehsils) से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर में असमंजस का माहौल बन गया है। राज्य के भू-अभिलेख आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश भेजकर गृह तहसील और गृह अनुभाग में पदस्थ पटवारियों और आरआई ( RI ) की सूची प्रस्तुत करने को कहा है। इस पत्र में पुरानी नीति का उल्लेख करते हुए गृह तहसील में पटवारियों की पदस्थापना न करने की बात कही गई है।
प्रदेश सरकार के इस निर्णय के बाद लगभग 25 हजार पटवारियों और 1300 राजस्व निरीक्षकों में खलबली मच गई है। सरकार का मानना है कि गृह तहसील में पदस्थ रहने से पटवारियों के कार्य में निष्पक्षता की कमी आ सकती है। इसी कारण सरकार गृह तहसीलों में पदस्थ सभी पटवारियों को हटाने पर विचार कर रही है।
PCC चीफ पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उठाया ये मामला
एमपी पटवारी संघ ( MP Patwari Association ) ने इन निर्देशों का विरोध किया है और कहा है कि पहले से पदस्थ पटवारियों पर यह निर्देश लागू नहीं होते। पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह (Upendra Singh) का कहना है कि यह नीति केवल नए पटवारियों पर लागू होती है, और पुराने निर्देश पहले ही रद्द कर दिए गए हैं। संघ ने सरकार से आदेश की स्पष्ट जानकारी मांगी है।
https://www.youtube.com/watch?v=x2auIpIOYmI
वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि राज्य सरकार का यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अब यह देखा जाना बाकी है कि इस नीति का राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारियों की कार्यप्रणाली पर क्या प्रभाव पड़ेगा। गृह तहसील से हटाए जाने की इस प्रक्रिया से राज्य के लगभग 12 हजार पटवारियों के कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है।
पटवारियों को इधर-उधर करेगी सरकार
PCC चीफ पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उठाया ये मामला
एमपी पटवारी संघ ने किया विरोध
https://www.youtube.com/watch?v=x2auIpIOYmI
वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि राज्य सरकार का यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अब यह देखा जाना बाकी है कि इस नीति का राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारियों की कार्यप्रणाली पर क्या प्रभाव पड़ेगा। गृह तहसील से हटाए जाने की इस प्रक्रिया से राज्य के लगभग 12 हजार पटवारियों के कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है।
FAQ
- मध्यप्रदेश सरकार ने गृह तहसीलों के पटवारियों को हटाने का निर्णय क्यों लिया है?
सरकार का मानना है कि गृह तहसील में पटवारियों की पदस्थापना से निष्पक्षता में कमी हो सकती है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। - इस निर्णय से कितने पटवारियों का स्थानांतरण हो सकता है?
इस निर्णय से लगभग 12 हजार पटवारियों का स्थानांतरण हो सकता है। - क्या यह निर्देश सभी पटवारियों पर लागू होगा?
एमपी पटवारी संघ का कहना है कि यह निर्देश केवल नए पदस्थ पटवारियों पर लागू है, पुराने पटवारियों पर नहीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari