एक विवाह ऐसा भी : नाना के साथ भागी नाबालिग नातिन, मंदिर में जाकर की शादी
Deeksha Nandini Mehra | Jun 20, 2024, 14:26 IST
नाना के साथ भागी 15 साल की नाबालिग
50 वर्षीय नाना ने अपनी ही 15 वर्षीय नातिन को भगाकर शादी कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाना और नाबालिग नातिन को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।
15 year old minor got married 50 year old man : मध्य प्रदेश के डबरा में अजब- गजब मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग ने 50 साल के अधेड़ व्यक्ति से शादी कर ली है। दोनों के बीच नाना और नातिन का रिश्ता था लेकिन अब दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे है। नाबालिग के घर वालों ने शादी तोड़ने और भगाकर ले गए नाना के साथ रहने के लिए मना किया, लेकिन लड़की ने माँ-बाप की एक न सुनी। फिलहाल मामला पुलिस थाने में है। पुलिस नाना और नाबालिग नातिन को सूरत से गिरफ्तार कर डबरा ले आई है।
डबरा शहर के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र जाटव की 15 साल की नाबालिग लड़की को उसके नाना मुकेश जाटव भगाकर ले गया था। उसके बाद उसने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस से परिजनों ने की, तो पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर सूरत से डबरा लाई।
जब डबरा में नाबालिग को मेडिकल कराने के लिए कहा गया तो उसने मेडिकल कराने से साफ इंकार कर दिया। इसके साथ ही नाबालिग ने आरोपी (नाना) के खिलाफ किसी भी कार्रवाई करने को लेकर इंकार कर दिया। जिसके बाद अब पुलिस और नाबालिक बेटी के माता- पिता उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस मामले में नाबालिक के गुस्साए पिता नरेन्द्र जाटव ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने नाम के साथ पूरा मामला विस्तार से बताया था, पर पुलिस ने अज्ञात में प्रकरण दर्ज किया।
पिता का कहना है कि, अब पुलिस ही नहीं चाहती की किसी भी तरह की कोई कार्रवाई हो। बेटी का मेडिकल भी नहीं कराया जा रहा। जबकि बेटी नाबालिग है।
उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि, आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने के मामले में भी बाल विवाह को लेकर शिकायत करूंगा।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
नाना के साथ भागी नाबालिग नातिन | एक विवाह ऐसा भी मध्य प्रदेश का अजब गजब मामला | नाबालिग के पिता ने पुलिस पर लगाए आरोप | नाना और नातिन सूरत से गिरफ्तार
ये है पूरा मामला

मेडिकल कराने से किया इंकार
जब डबरा में नाबालिग को मेडिकल कराने के लिए कहा गया तो उसने मेडिकल कराने से साफ इंकार कर दिया। इसके साथ ही नाबालिग ने आरोपी (नाना) के खिलाफ किसी भी कार्रवाई करने को लेकर इंकार कर दिया। जिसके बाद अब पुलिस और नाबालिक बेटी के माता- पिता उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
पिता ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
इस मामले में नाबालिक के गुस्साए पिता नरेन्द्र जाटव ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने नाम के साथ पूरा मामला विस्तार से बताया था, पर पुलिस ने अज्ञात में प्रकरण दर्ज किया।
पिता का कहना है कि, अब पुलिस ही नहीं चाहती की किसी भी तरह की कोई कार्रवाई हो। बेटी का मेडिकल भी नहीं कराया जा रहा। जबकि बेटी नाबालिग है।
उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि, आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने के मामले में भी बाल विवाह को लेकर शिकायत करूंगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
नाना के साथ भागी नाबालिग नातिन | एक विवाह ऐसा भी मध्य प्रदेश का अजब गजब मामला | नाबालिग के पिता ने पुलिस पर लगाए आरोप | नाना और नातिन सूरत से गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari