16 साल बाद उजागर हुआ 20 हजार 600 वर्गफुट जमीन घोटाला, तत्कालीन अध्यक्ष पर EOW ने दर्ज की FIR

Neel Tiwari | Feb 12, 2026, 22:01 IST
Share
20600 sqft land scam
20600 sqft land scam

16 साल बाद लाल बहादुर शास्त्री गृह निर्माण सहकारी समिति का 20,600 वर्गफुट भूमि घोटाला सामने आया। तत्कालीन अध्यक्ष पर EOW ने FIR दर्ज की। जांच शुरू कर दी गई है।

News in short

  • 30 साल पुरानी समिति ने 16 सालों के दरमियान किया घोटाला।
  • बिना स्वीकृति के ले-आउट पर 20,600 वर्गफुट बंधक भूमि की बिक्री का आरोप।
  • IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला पंजीबद्ध।
  • मुख्य आरोपी: गया प्रसाद विश्वकर्मा (तत्कालीन अध्यक्ष)।

News in detail

कहते हैं इतिहास कभी पीछा नहीं छोड़ता और पुराने काले कारनामे एक दिन उजाले में आ ही जाते हैं। ठीक ऐसा ही हुआ लाल बहादुर शास्त्री गृह निर्माण सहकारी समिति से जुड़े भूमि घोटाले में। करीब 16 साल तक दबा रहा यह मामला अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), भोपाल की FIR के साथ फिर से सुर्खियों में है। बिना स्वीकृत ले-आउट के आधार पर बंधक जमीन बेचने के आरोपों ने एक पुराने खेल को फिर से जिंदा कर दिया है।

Top News : खबरें आपके काम की

16 साल पुराना मामला फिर जिंदा

इस मामले की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई। रमाकांत मिश्रा ने मुख्यालय भोपाल में शिकायत क्रमांक 666/25 दर्ज कराई। शिकायत में आरोप था कि लाल बहादुर शास्त्री गृह निर्माण सहकारी समिति ने भूमि संबंधी अनियमितताएं की थीं। शिकायत को गंभीरता से लेकर जबलपुर इकाई को जांच सौंपी गई। विस्तृत जांच के बाद EOW में FIR दर्ज की गई।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

1983 में बनी समिति, 1989 का अनुबंध बना आधार

लाल बहादुर शास्त्री गृह निर्माण सहकारी समिति का पंजीकरण वर्ष 1983 में हुआ था। समिति का उद्देश्य सदस्यों को आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराना था। साल 1989 में समिति ने नगर निगम जबलपुर के साथ एक ले-आउट के आधार पर सिक्योरिटी बॉन्ड का अनुबंध किया। लेकिन जांच में सामने आया कि जिस ले-आउट के आधार पर प्लॉटिंग की गई। उसे नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से कभी विधिवत स्वीकृति नहीं मिली थी।

एमपी में सरकारी जमीनों पर बनेंगे होटल-रिसॉर्ट, 450 करोड़ रुपए का होगा निवेश

बिना मंजूरी के बेची गई बंधक जमीन

जांच में खुलासा हुआ कि तत्कालीन पदाधिकारियों ने मिलीभगत कर लगभग 20,600 वर्गफुट बंधक भूमि को अवैध रूप से बेच दिया। यह भूमि सिक्योरिटी के रूप में बंधक थी, जिसे नियमानुसार बेचा नहीं जा सकता था। बावजूद इसके प्लॉटों की बिक्री कर दी गई। शासन के नियमों को दरकिनार कर दिया गया। इसी तथ्य ने पूरे मामले को धोखाधड़ी की श्रेणी में ला खड़ा किया।

12 फरवरी को भारत बंद, मध्यप्रदेश में दिखेगा असर, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

शासन सहित खरीददारों से धोखा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ले-आउट की स्वीकृति न होने के बावजूद प्लॉट बेचकर खरीदारों को वैधता का विश्वास दिलाया गया। इससे न केवल शासन के साथ अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन हुआ, बल्कि आम नागरिकों के साथ भी धोखाधड़ी की गई। वर्षों तक खरीदारों को असलियत की जानकारी नहीं थी।

एक आरोपी की हो चुकी मौत

FIR में गया प्रसाद विश्वकर्मा, जो उस समय समिति के अध्यक्ष थे, को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जांच में एक अन्य तत्कालीन अध्यक्ष डीएस दुबे की संलिप्तता भी सामने आई थी। लेकिन उनके निधन के कारण वर्तमान में कार्रवाई मुख्य रूप से गया प्रसाद विश्वकर्मा पर केंद्रित है।

सरकारी जमीन घोटाला:पटवारी से शुरू हुआ खेल,तहसीलदार तक पहुँचा-जाँच की जद में पूरा सिस्टम

EOW ने दर्ज की FIR

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसी संबंधित दस्तावेज, अनुबंध, रजिस्ट्री रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल करेगी। इस मामले में इतिहास ने एक बार फिर अपना पन्ना खोला है। अब देखना यह है कि इस 16 साल पुराने जमीन खेल में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं। दोषियों पर क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ
  • EOW
  • जमीन घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग