विदिशा में 17 वोटर्स ने बना ली मतदान की वीडियो-फोटो, वायरल होने के बाद सभी पर FIR, चुनाव आयोग को शिकायत
BP Shrivastava | Nov 24, 2023, 24:00 IST
विदिशा में 17 वोटर्स ने बना ली मतदान की वीडियो-फोटो, वायरल होने के बाद सभी पर FIR, चुनाव आयोग को शिकायत
विदिशा में ईवीएम पर मतदान करते समय 17 लोगों ने वीडियो बना लिए और तस्वीरें खींच लीं। साथ ही इन वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इन सभी 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और रिजल्ट 3 दिसंबर को आने वाला है। इस बीच विदिशा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां ईवीएम पर मतदान करते समय 17 लोगों ने वीडियो बना लिए और तस्वीरें खींच लीं। साथ ही इन वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इन सभी 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि वोटिंग के दौरान मोबाइल और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध था तो ये वीडियो कैसे बना लिए गए। मामला विदिशा जिले के सिरोंज का है।
सोशल वर्कर्स ने की थी शिकायत
वोटिंग के दौरान वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने के मामले की शिकायत सिरोंज के सोशल वर्कर्स ने चुनाव आयोग से की थी। इन सोशल वर्कर्स ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बताया था कि कुछ युवाओं ने वोटिंग के दौरान की अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी है। ऐसा करना नियमों को तोड़ना है। इन लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
वोट की गोपनीयता भंग हुई
सोशल वर्कर्स ने चुनाव आयोग के लिए पत्र में कहा है कि बूथ पर मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं है। इसके बाद भी कुछ लोग मतदान केंद्र पर मोबाइल ले गए। उन्होंने ईवीएम पर मतदान करते समय अपने वीडियो बना लिए और तस्वीरें खींच लीं। इस मामले में निर्वाचन कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। यह मामला लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128 का उल्लंघन है। इससे वोट की गोपनीयता भंग हुई है।
हो रही जांच
इस मामले पर सिरोंज प्रशासन ने संज्ञान लिया और 17 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी के मुताबिक कुछ लोगों ने वोटिंग की गोपनीयता भंग की है। उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट दिया उसके सामने का बटन दबाते और पर्ची निकलते का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। यह गैरकानूनी है और वोट की गोपनीयता भंग करने वाला है। सक्षम अधिकारी से इस मामले की जांच कराई जा रही है। सही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj