19 सितंबर से पहले बड़ा एक्सपेरिमेंट, युवाओं के जरिए बदलेगा कांग्रेस का पूरा फॉर्मेट
Ramanand Tiwari | Sept 04, 2026, 22:17 IST
Photograph: (thesootr)
19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। कार्यक्रम में इस बार मंच से ज्यादा फोकस उसके बैकएंड सिस्टम पर है। QR कोड से रजिस्ट्रेशन, युवाओं की स्क्रीनिंग की तैयारी है।
ऐसे समझें पूरा मामला...
- 19 सितंबर के लिए नया फॉर्मेट तैयार।
- QR कोड से एंट्री का रास्ता तय।
- युवाओं की स्क्रीनिंग भी होगी।
- सवाल चुनकर सीधा संवाद कराया जाएगा।
- बैकएंड की कमान अलग टीम संभालेगी।
QR कोड से एंट्री, युवाओं का डेटा, सवालों की छंटाई और मंच संचालन,हर कड़ी को पहले से डिजाइन किया जा रहा है। यानी कार्यक्रम में कौन आएगा, कौन सवाल पूछेगा और मंच पर कौन नजर आएगा, इसका फॉर्मेट पहले ही तय करने की तैयारी है।
मंच पर युवा, कंट्रोल रूम में रणनीति
कार्यक्रम की कमान युवाओं के हाथ में रखने का फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है। मंच संचालन भी युवा करेंगे और संवाद का बड़ा हिस्सा भी उन्हीं के सवालों के आसपास रखा जाएगा।
इससे कार्यक्रम में नेताओं के लंबे भाषण और पारंपरिक राजनीतिक संबोधन की गुंजाइश कम होगी। पूरा फोकस सीधे युवा संवाद पर रखने की कोशिश है।
QR कोड सिर्फ रजिस्ट्रेशन नहीं
यहीं से कार्यक्रम का दूसरा सिस्टम शुरू होता है। रजिस्ट्रेशन केवल एंट्री पास की व्यवस्था नहीं रहेगा, बल्कि कार्यक्रम में आने वाले युवाओं का व्यवस्थित डेटा भी तैयार करेगा।
बताया गया है कि यह जानकारी दिल्ली स्थित कार्यालय में एकत्रित होगी। ऐसे में डेटा का इस्तेमाल कैसे और किस उद्देश्य से होगा, यह हिस्सा भी इस पूरी कवायद का महत्वपूर्ण पहलू बन जाता है।
हर युवा मंच पर नहीं, चुनिंदा आवाजें
यानी हजारों की भागीदारी के बीच मंच तक पहुंचने वाली आवाजें पहले से चुनी जा सकती हैं। इससे कार्यक्रम का समय भी नियंत्रित रहेगा और बातचीत को एक तय दिशा में रखने में आसानी होगी। यही व्यवस्था इस कार्यक्रम को सामान्य भीड़ वाली सभा से अलग बनाती है।
कंसर्ट के बाद सीधे संवाद का प्लान
कंसर्ट, युवा एंकरिंग और सीधे सवाल-जवाब का कॉम्बिनेशन कार्यक्रम को सोशल मीडिया फ्रेंडली भी बना सकता है। मंच से निकलने वाली छोटी-छोटी क्लिप्स भी इसकी पहुंच बढ़ा सकती हैं।
राजनीतिक संगठन पीछे, नेटवर्क आगे
कार्यकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन बढ़ाने, युवाओं तक पहुंचने और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी जा रही है। यानी सामने युवा दिखाई देंगे और पीछे पूरी मशीनरी काम करेगी। यही मॉडल कार्यक्रम को राजनीतिक सभा की सीधी पहचान से बचाने की कोशिश भी माना जा सकता है।
50 हजार का लक्ष्य, असली चुनौती यहीं
फायदा यह है कि बड़ी युवा भागीदारी के साथ कार्यक्रम का असर स्थानीय स्तर से बाहर तक बनाया जा सकता है। लेकिन चुनौती भी उतनी ही बड़ी है, अगर रजिस्ट्रेशन और वास्तविक उपस्थिति में बड़ा अंतर रहा तो पूरी रणनीति कमजोर पड़ सकती है।
दूसरी चुनौती डेटा की है। नाम और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी जुटने के बाद उसकी सुरक्षा, इस्तेमाल और पारदर्शिता को लेकर स्पष्टता जरूरी होगी।
इसलिए 19 सितंबर की कहानी सिर्फ मंच पर होने वाले संवाद की नहीं होगी। राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस ने जिस तरह इस पूरे फॉर्मेट को तैयार करने की कवायद शुरू की है, उसमें असली नजर इस बात पर रहेगी कि कितने युवा जुड़े, किस तरह चुने गए, कौन से सवाल मंच तक पहुंचे और पूरा फॉर्मेट जमीन पर कितना गैर-पारंपरिक दिखाई दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
CM मोहन यादव की राहुल गांधी को चुनौती, कहा, एमपी दौरे से पहले पुराना हिसाब दो
राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम में 4 मुद्दों पर बात, पोस्टर पर वेन्यू रीजनल पार्क
राहुल गांधी को स्टेडियम देने पर चुप्पी, विधायक गोलू के पुत्र रूद्राक्ष कर चुके यूथ वॉक
राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, यह रही वजह, अब इस तारीख को आने की संभावना
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
By Jageshwar prasad
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
By Kaushiki
पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
By Jageshwar prasad
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
By Ratan Kumar Mishra
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
By Harrison Masih
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
By