पुलिस अब रिक्रूटर और सरगना तक पहुंचेगी; साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की नई रणनीति

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 06, 2026, 10:46 IST
Share
म्यूल अकाउंट यानी किराए के बैंक खातों पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी।<br>
म्यूल अकाउंट यानी किराए के बैंक खातों पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी।

राजस्थान पुलिस ने म्यूल अकाउंट से जुड़े साइबर अपराधों की जांच के लिए नई एसओपी लागू की है। इस योजना के तहत अब जांच अधिकारियों को छह चरणों में 21 स्टेप्स पूरे करने होंगे। जांच का मुख्य उद्देश्य खाताधारक के अलावा रिक्रूटर और मुख्य सरगना तक पहुंचना है। इसके लिए डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच और कस्टडी चेन की जरुरत होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • म्यूल अकाउंट यानी किराए के बैंक खातों पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी।
  • जांच छह चरणों में 21 स्टेप्स के तहत पूरी की जाएगी।
  • खाताधारक के साथ रिक्रूटर और मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश होगी।
  • बैंक ट्रांजेक्शन, UPI, SIM और डिजिटल डिवाइस की जांच होगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच और कस्टडी चेन अनिवार्य होगी।
राजस्थान में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने म्यूल अकाउंट के खिलाफ जांच का तरीका बदलने की तैयारी की है। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले किराए के बैंक खातों यानी म्यूल अकाउंट की जांच अब सिर्फ खाताधारक की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। जयपुर रेंज आईजी की पहल पर जांच अधिकारियों के लिए म्यूल अकाउंट इन्वेस्टिगेशन की एसओपी तैयार की गई है।

इस एसओपी के तहत जांच अधिकारियों को छह चरणों में कुल 21 स्टेप्स पूरे करने होंगे। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा कि ठगी की रकम खाते में कहां से आई, खाते को वास्तव में कौन चला रहा था, खाता किसने उपलब्ध कराया और आखिरकार रकम का फायदा किसे मिला।

राजस्थान पंचायत चुनाव: धनतेरस के कारण बदली तारीखें, जानें नया शेड्यूल | Rajasthan Panchayat Election: Dates Changed Due to Dhanteras, Know New Schedule
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
06 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है, जो धनतेरस पर्व का ध्यान रखते हुए किया गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के मतदान की तारीखें अब एक दिन पहले होंगी। पंच और सरपंच के लिए भी मतदान की तारीखें संशोधित की गई हैं। चुनाव प्रक्रिया की तैयारी अब नए कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।

खाताधारक के साथ पूरी चेन तक पहुंचेगी जांच

अब किसी साइबर ठगी के मामले में पुलिस केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी जिसके नाम पर बैंक खाता है। जांच अधिकारी को रिक्रूटर, फेसिलिटेटर, खाता ऑपरेटर, कैश हैंडलर और मुख्य सरगना की भूमिका भी सामने लानी होगी।

इसके लिए पैसों की पूरी दिशा यानी मनी ट्रेल को ट्रेस किया जाएगा। बैंक खाते से रकम निकलने, दूसरे खातों में ट्रांसफर होने, एटीएम से निकासी और चेक के इस्तेमाल तक की टाइमलाइन तैयार की जाएगी।

पुलिस का प्रयास होगा कि डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पूरे सिंडिकेट की भूमिका सामने लाई जाए, ताकि मामले में सिर्फ छोटे स्तर पर कार्रवाई न हो और नेटवर्क के पीछे मौजूद लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल: एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे अधिकार? | MP Drug Network Crackdown: How Much Power Will the Anti-Narcotics Task Force Get?
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
06 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में ड्रग तस्करी के बदलते नेटवर्क से निपटने की तैयारी तेज है। अब एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। नारकोटिक्स पुलिसिंग का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। लेकिन सवाल फोर्स के नाम से ज्यादा उसकी ताकत का है। क्या फोर्स को पर्याप्त विशेषज्ञ पुलिस, तकनीक और खुफिया तंत्र मिलेगा?

छह चरणों में होगी जांच

एसओपी में जांच को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। सबसे पहले NCRP और संबंधित समन्वय पोर्टल से म्यूल अकाउंट की जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें खाते की प्रोफाइल, संबंधित राज्य और पहले दर्ज शिकायतों की जानकारी देखी जाएगी।

इसके बाद बैंक से KYC से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। जांच अधिकारी यह पता लगाएंगे कि खाता किसने खुलवाया, खाताधारक को बैंक तक कौन लेकर गया और खाता खोलते समय बैंक में लगे CCTV कैमरों में कौन-कौन लोग दिखाई दिए।

तीसरे चरण में डिजिटल जांच होगी। इसमें खाते से जुड़े SIM, IMEI, UPI बाइंडिंग और OTP एक्सेस की जानकारी का मिलान किया जाएगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि खाते को वास्तव में कौन ऑपरेट कर रहा था। इसके बाद बैंक ट्रांजेक्शन का पूरा विश्लेषण किया जाएगा। रकम कब आई, कहां ट्रांसफर हुई और किस माध्यम से निकाली गई, इसका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

MP में बारिश, राजस्थान में गुलाबी ठंड, CG में मानसून की विदाई: मौसम का बदला मिजाज | MP Rains, Rajasthan's Mild Cold, CG's Monsoon Farewell: Weather Changes
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
06 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
Weather Update: मध्य भारत में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई की तैयारी चल रही है। राजस्थान में तापमान गिरने से गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। तीनों राज्यों में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक महसूस हो रही है।

फोरेंसिक जांच होगी जरूरी

नई व्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखना भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। डिजिटल डाटा का उचित तरीके से सर्टिफिकेशन और उसकी कस्टडी चेन को बनाए रखना जरूरी होगा।

जांच पूरी होने से पहले पूरे मामले की सुपरवाइजरी समीक्षा भी की जाएगी। इसके बाद ही चालान पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोर्ट में पेश किए जाने वाले डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य मजबूत हों।

कई राज्यों की जांच व्यवस्था का किया अध्ययन

म्यूल अकाउंट से जुड़े साइबर अपराधों की जांच को मजबूत बनाने के लिए राजस्थान पुलिस की टीम ने झारखंड, तेलंगाना समेत कई राज्यों की जांच व्यवस्था और एसओपी का अध्ययन किया। आईपीएस नितिन चौधरी और आरपीएस विनय के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग राज्यों में अपनाई जा रही जांच प्रक्रिया का अध्ययन करने के बाद इस एसओपी को तैयार किया है।

जयपुर रेंज के अलवर, दौसा, भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा जैसे इलाकों में साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की मौजूदगी को देखते हुए इस तरह की जांच व्यवस्था को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल: हाइटेक बीट पुलिसिंग का शुभारंभ, 9 जिलों में लागू | Rajasthan Police's Historic Initiative: Hi-Tech Beat Policing Launched, Implemented in 9 Districts
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
05 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पुलिस ने अपनी बीट पुलिसिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बीपीआरएंडडी से समझौता किया है, जिसकी शुरुआत नौ जिलों में की जाएगी। इस प्रणाली के जरिए पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को सशक्त किया जाएगा। हर बीट का जियो-मैप्ड प्रोफाइल बनाया जाएगा, जिससे अपराध रोकने में सहायता मिलेगी।

Tags:
  • म्यूल अकाउंट
  • साइबर अपराध
  • साइबर ठगी
  • बैंक खाता
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • पुलिस जांच
  • डिजिटल साक्ष्य
  • राजस्थान पुलिस
  • Cyber Crime
  • Mule Account
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Jageshwar prasad

राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग

By Ratan Kumar Mishra

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

By

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav