खंडवा में बिजली गिरने से 2 की मौत, बुरहानपुर-बैतूल में ओले गिरे
Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2024, 22:15 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बन गया है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब फिर से प्रदेश भीग रहा है। पिछले सात दिन से बारिश हो रही है। 28 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है...
BHOPAL. मध्यप्रदेश में शनिवार को मौसम में फिर बदलाव हो गया। आंधी-बारिश के साथ बुरहानपुर-बैतूल में ओले गिरे। खंडवा के पंधना समेत कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं खंडवा में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।
इससे पहले सुबह के समय छिंदवाड़ा में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बता दें कि एमपी में पिछले एक हफ्ते से अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। दरअसल, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मौसम बदला है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।
बुहानपुर जिले में भी शनिवार शाम को आंधी, बारिश और ओले गिरे। इंदौर इच्छापुर हाईवे स्थित असीरगढ़ में शाम करीब 6.30 बजे आंधी चली और कुछ देर बारिश भी हुई। आंधी से इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बिजली का एक खंभा रोड की ओर झुक गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहनों को पिछले रास्ते से गुजारा गया। हवा में तीन पेड़ भी उखड़ गए। धुलकोट क्षेत्र में करीब 5 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरते रहे।
मौसम विभाग ने बैतूल और खरगोन में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश, आंधी और ओलावृष्टि जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। खंडवा, देवास, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी में भी बारिश होने के आसार है। रात में सतना में बारिश हो सकती है।
सीधी, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, सतना और खजुराहो में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सीधी में पारा 42 डिग्री टेम्प्रेचर रहा। पचमढ़ी में पारा सबसे कम 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.2 डिग्री, इंदौर में 38.3 डिग्री, ग्वालियर में 39.2 डिग्री, जबलपुर में 38.4 डिग्री और उज्जैन में पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश हो सकती है।
भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब फिर से प्रदेश भीग रहा है। पिछले सात दिन से बारिश हो रही है। 28 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है। दूसरे सिस्टम से लगातार सात दिन तक बारिश हो चुकी है।
रविवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट
इससे पहले सुबह के समय छिंदवाड़ा में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बता दें कि एमपी में पिछले एक हफ्ते से अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। दरअसल, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मौसम बदला है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।
धुलकोट में चने के आकार के 5 मिनट गिरे ओले
बुहानपुर जिले में भी शनिवार शाम को आंधी, बारिश और ओले गिरे। इंदौर इच्छापुर हाईवे स्थित असीरगढ़ में शाम करीब 6.30 बजे आंधी चली और कुछ देर बारिश भी हुई। आंधी से इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बिजली का एक खंभा रोड की ओर झुक गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहनों को पिछले रास्ते से गुजारा गया। हवा में तीन पेड़ भी उखड़ गए। धुलकोट क्षेत्र में करीब 5 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरते रहे।
बैतूल, खरगोन में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी
मौसम विभाग ने बैतूल और खरगोन में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश, आंधी और ओलावृष्टि जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। खंडवा, देवास, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी में भी बारिश होने के आसार है। रात में सतना में बारिश हो सकती है।
इधर... तापमान 40 डिग्री के पार
सीधी, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, सतना और खजुराहो में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सीधी में पारा 42 डिग्री टेम्प्रेचर रहा। पचमढ़ी में पारा सबसे कम 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.2 डिग्री, इंदौर में 38.3 डिग्री, ग्वालियर में 39.2 डिग्री, जबलपुर में 38.4 डिग्री और उज्जैन में पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल यहां बारिश के आसार
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश हो सकती है।
लगातार 7 दिन से बारिश
भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब फिर से प्रदेश भीग रहा है। पिछले सात दिन से बारिश हो रही है। 28 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है। दूसरे सिस्टम से लगातार सात दिन तक बारिश हो चुकी है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari