जबलपुर जेल से सीढ़ी और रस्सी की मदद से दीवार फांदकर भागे कैदी

Neel Tiwari | Nov 08, 2024, 14:25 IST
Share
फिल्मी स्टाइल में जेल से भागे कैदी
फिल्मी स्टाइल में जेल से भागे कैदी

जबलपुर की पाटन उपजेल से दो कैदियों ने योजना बनाकर, फिल्मी स्टाइल में भागने का प्रयास किया। हालांकि उनकी किस्मत खराब निकली और केवल आधा किलोमीटर दूर ही उन्हें दबोच लिया गया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पाटन उप जेल से शुक्रवार की सुबह दो विचाराधीन कैदियों ने फरार होने का असफल प्रयास किया। शेख शहादत, जो रेप के आरोप में कैद है और कृष्णा यादव, अवैध शराब बिक्री के मामले में बंद है, उन्होंने जेल की 15 फीट ऊंची दीवार फांदने का प्रयास किया। उनकी योजना हालांकि विफल रही, और जेल प्रहरियों ने उन्हें भागते हुए पकड़ लिया।

इन चीजों का इस्तेमाल कर की फरार होने की कोशिश

उप जेल के जेलर हेमेन्द्र बागरी ने बताया कि जेल के पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाई गई थी, और रस्सी का उपयोग कर दीवार फांदने का प्रयास किया गया। जब शेख शहादत और कृष्णा यादव ने दीवार पार करने की कोशिश की, तब सीढ़ी फिसल गई, जिससे वे गिर पड़े और दोनों को पैर और कमर में चोट लग गई। चोटिल होने के बावजूद दोनों कैदी खेतों के रास्ते लंगड़ाते हुए भागने का प्रयास कर रहे थे।

MP NEWS | JABALPUR में बच्चों के बैग का तकिया बनाकर क्लासरूम में सो गए मास्टरजी , देखें वीडियो

आधा किलोमीटर दूर गांव में पकड़े गए दोनों कैदी

घटना की जानकारी मिलते ही उप जेल के जेलर हेमेन्द्र बागरी ने सुरक्षा प्रहरियों के साथ मिलकर उनका पीछा किया। करीब आधा किलोमीटर दूर ग्राम वनवार में उन्हें पकड़ लिया गया। इस दौरान जेलर सहित जेल कर्मियों को भी चोटें आई हैं क्योंकि कैदियों ने वापस गिरफ्तारी का विरोध करने भरसक प्रयास किया था।

पांच महीने से विचाराधीन थे दोनों कैदी

जेल प्रबंधन के अनुसार, शेख शहादत और कृष्णा यादव दोनों पिछले पांच माह से पाटन उप जेल में बंद हैं। शेख शहादत पर रेप का आरोप है, जबकि कृष्णा यादव अवैध शराब बेचने के मामले में विचाराधीन है।

फरारी में बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना

जेल प्रबंधन का मानना है कि इस घटना में किसी बाहरी व्यक्ति ने मदद की होगी, क्योंकि पुताई और सफाई के चलते रोजाना मजदूरों और मिस्त्रियों का आना-जाना लगा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कैदियों ने संभवतः इन्हीं गतिविधियों का फायदा उठाकर भागने की योजना बनाई होगी। घटना की पूरी जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, केंद्रीय जेल जबलपुर और संबंधित कोर्ट को भेज दी गई है।

BJP में दो फाड़! फ्लाईओवर का श्रेय लेने के लिए नेताओं में मची होड़

सुरक्षा चूक पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

इस घटना ने जेल सुरक्षा में संभावित चूक को उजागर किया है। पाटन उप जेल में चल रहे रंग-रोगन और सफाई कार्यों के चलते जेल परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर सख्त निगरानी की कमी नजर आई है। जेल प्रशासन द्वारा इस चूक पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

thesootr links

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • Madhya Pradesh News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • madhya pradesh news live hindi
  • पाटन उप जेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई