उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप, सड़कों पर खून से लथपथ अर्धनग्न होकर ढाई घंटे भटकी नाबालिग, बोली- कोई मेरे पीछे पड़ा है

The Sootr | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप, सड़कों पर खून से लथपथ अर्धनग्न होकर ढाई घंटे भटकी नाबालिग, बोली- कोई मेरे पीछे पड़ा है
उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप, सड़कों पर खून से लथपथ अर्धनग्न होकर ढाई घंटे भटकी नाबालिग, बोली- कोई मेरे पीछे पड़ा है

उज्जैन में एक 12 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है, वह एक आश्रम के पास खून से लतपथ और घायल पाई गई। उसे तुरंत ही चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया

UJJAIN. उज्जैन में एक 12 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। वह एक आश्रम के पास खून से लतपथ और घायल पाई गई। उसे तुरंत ही चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद इंदौर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, नाबालिग खतरे से बाहर है। नाबालिग ने बताया कि उसकी मां के साथ भी गलत काम किया गया। हालांकि, उसकी मां अभी कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट

सोमवार शाम को 12 साल की बच्ची महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास अर्धनग्न पाई गई। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटे थी। उसे चरक अस्पताल से रेफर कर इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि वह खून से सनी अर्धनग्न हालत में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। वह बीच रास्त में एक वृद्ध व्यक्ति से भी मिली और बोली कि उसके पीछे कोई पड़ा है। वह अपनी जाने बचाते हुए इधर-उधर करीब आठ किलोमीटर तक चलती रही।

हिरासत में ऑटो ड्राइवर

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची ने बताया है कि उसकी मां के साथ भी गलत काम किया गया। लेकिन, फिलहाल उसकी मां कहां है, वह उज्जैन कैसे आई और घटना कहां हुई, वह इस सब के बारे में ठीक से नहीं बता पा रही है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग प्रयागराज की रहने वाली है। इस मामले में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को मंगलवार को हिरासत में लिया है। दरअसल, सीसीटीवी में एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़िता के साथ दिखा है।

कमलनाथ ने सीएम अपराधियों को सजा दिलाने की मांग की

MP PCC चीफ कमलनाथ ने इस मामले में एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि एक छोटी बच्ची के साथ ऐसा क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा इससे मानवता शर्मसार हुई है। इस दौरान कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम से ये सवाल किए-

  • क्या आप सिर्फ चुनाव ही लड़ते रहेंगे और झूठी घोषणाएं ही करते रहेंगे?
  • क्या आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी बेटियों की तस्वीरों से पूरे मध्य प्रदेश के होर्डिंग भर देंगे, लेकिन मासूम बेटियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देंगे?
  • जिस बेटी के साथ यह दरिंदगी हुई क्या वह लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना नहीं है?
  • मुख्यमंत्री जी उज्जैन में पहले भी दो छोटी बच्चियों के साथ क्रूरतापूर्ण दुष्कृत्य हुआ था।
  • प्रदेश में ऐसी क्रूर घटनाओं की पुरावृत्ति बताती है कि मध्य प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के होते हुए भी मुख्यमंत्री विहीन हो चुका है। अपराधी निरंकुश है और जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और पीड़िता को समुचित उपचार के साथ ही एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

पूर्व सीएम उमा भारती ने की कठोर कार्रवाई की मांगइस घटना को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैंने अखबार में पढ़ा कि हमारे प्रदेश की महानगरी उज्जैन में एक 12 वर्ष की बालिका जिस प्रकार खून से लथपथ भटकती हुई मिली वह दुर्भाग्यपूर्ण है एवं अखबार की खबर के अनुसार उसके सहयोग के लिए बहुत देर के बाद लोग सामने आए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण,शर्मनाक एवं हमारे समाज के लिए कलंक है। अपराधियों के इस जघन्यतम कृत्य पर कठोरतम कार्यवाही होना चाहिए।

Tags:
  • Minor found in injured condition
  • 12 year old girl raped in Ujjain
  • 12 year old girl roamed half naked in Ujjain
  • Minor wandered half naked for two and a half hours
  • Kamal Nath targeted BJP in the rape case
  • घायल हालत में मिली नाबालिग
  • उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप
  • उज्जैन में 12 साल की बच्ची अर्धनग्न घूमी
  • अर्धनग्न होकर ढाई घंटे भटकी नाबालिग
  • कमलनाथ ने रेप मामले में बीजेपी पर साधा निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं