भोपाल में आंचल चिल्ड्रन होम के हॉस्टल से 26 बच्चियां गायब, बिना अनुमति संचालन, मप्र समेत कई राज्यों की लड़कियां गायब, दो सस्पेंड

BP Shrivastava | Jan 06, 2024, 24:00 IST
Share
भोपाल में आंचल चिल्ड्रन होम के हॉस्टल से 26 बच्चियां गायब, बिना अनुमति संचालन, मप्र समेत कई राज्यों की लड़कियां गायब, दो सस्पेंड
भोपाल में आंचल चिल्ड्रन होम के हॉस्टल से 26 बच्चियां गायब, बिना अनुमति संचालन, मप्र समेत कई राज्यों की लड़कियां गायब, दो सस्पेंड

भोपाल में आंचल चिल्ड्रन होम नाम से संचालित एक हॉस्टल से 26 बच्चियां गायब हो गईं। परवलिया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, राष्ट्रीय बाल आयोग ने मामले का गंभीरता से लिया है।

BHOPAL. भोपाल में आंचल चिल्ड्रन होम नाम से संचालित एक हॉस्टल से 26 बच्चियां गायब हो गईं। परवलिया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, राष्ट्रीय बाल आयोग ने मामले का गंभीरता से लिया है। बताते हैं तारा सेवनिया में चिल्ड्रन होम बिना अनुमति के संचालित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक इसमें 68 बच्चियों के रहने की एंट्री है, लेकिन यहां मात्र 41 बच्चियां मिलीं।

आयोग ने सीएस को लिखा पत्र

जानकारी के अनुसार चिल्ड्रन होम में मध्यप्रदेश के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट के अलावा गुजरात, झारखंड और राजस्थान की बच्चियां रहती हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी गत दिवस प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को इस संबंध में पत्र लिखा है।

आयोग ने किया चिल्ड्रन होम का निरीक्षण

WhatsApp Image 2024-01-06 at 5.56.56 PM.jpeg
WhatsApp Image 2024-01-06 at 5.56.56 PM.jpeg

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने शुक्रवार को आंचल मिशनरी संस्था द्वारा संचालित आंचल चिल्ड्रन होम का निरीक्षण किया। यहां की संचालक ने सरकारी प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए जो बच्चे सड़कों से रेस्क्यू किए, उनको बिना सरकार को सूचना दिए चलाए जा रहे अपने हॉस्टल यानी चिल्ड्रन होम में रखा है। उनसे ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस करवाई जा रही है। 6 साल से 18 साल तक की 40 से ज्यादा लड़कियों में अधिकांश हिंदू हैं। संस्था को जर्मनी से फंड मिलता है।

आयोग ने कहा- बिना समिति के सामने पेश किए रख लिया

WhatsApp Image 2024-01-06 at 5.56.56 PM (1).jpeg
WhatsApp Image 2024-01-06 at 5.56.56 PM (1).jpeg

प्रियंक कानूनगो ने बताया कि मप्र सरकार ने एक एनजीओ को चाइल्ड हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों को सुनने और मुश्किल में फंसे बच्चों को रेस्क्यू करने का काम सौंप रखा है। एनजीओ संचालक ने भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में आंचल नाम से हॉस्टल बनाया है। एनजीओ के कर्मचारियों ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर आए डिस्ट्रेस और मुश्किल में फंसे बच्चों के कॉल के आधार पर साल 2020 से रेस्क्यू शुरू किया। अब तक 43 बच्चियों को रेस्क्यू किया। इनकी उम्र 6 से 18 साल के बीच है।

कानूनगो का कहना है कि इस संस्था ने बच्चों को भोपाल की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश करने के बजाय सीधे हॉस्टल में रखा। जबकि पहले नियमानुसार सीडब्ल्यूसी के सामने पेश करना चाहिए था फिर बालिका गृह में भेजा जाना था।

दो सस्पेंड:

इस मामले में पाई गई लापरवाही पर सीडीपीओ बृजेन्द्र प्रताप सिंह (वर्तमान पदस्थापना गंजबासौदा),सीडीपीओ श्रीमती कोमल उपाध्याय को निलंबित किया गया है। साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास रामगोपाल यादव को एससीएन जारी किया गया है।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • 26 girls missing from Anchal Children Home
  • 26 girls missing from Bhopal Children Home
  • National Commission for Protection of Child Rights
  • Children Home running without permission
  • आंचल चिल्ड्रन होम से 26 बच्चियां गायब
  • भोपाल के चिल्ड्रन होम से 26 बच्चियां लापता
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
  • बिना अनुमति चल रहा चिल्ड्रन होम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा