इंदौर जिले में 27.62 लाख मतदाता, राउ में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े तो इंदौर-3 और 4 में घटे, बीते चुनाव से 3.10 लाख अधिक
Jitendra Shrivastava | Oct 04, 2023, 24:00 IST
इंदौर जिले में 27.62 लाख मतदाता, राउ में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े तो इंदौर-3 और 4 में घटे, बीते चुनाव से 3.10 लाख अधिक
इंदौर जिले की भी अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। जिला कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस जारी किया और बुकलेट व साफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों को सौंपी।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर जिले की भी अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। जिला कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस जारी किया और बुकलेट व साफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों को सौंपी। अब जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए कुल मतदाता 27 लाख 62 हजार 507 हो गए हैं। इनमें 13 लाख 96 हजार 525 पुरुष तथा 13 लाख 65 हजार 871 महिला और 111 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बीते चुनाव 2018 में यह 24 लाख 52 हजार 297 थी। पांच साल में 310210 मतदात बढ़ गए हैं। राउ में सर्वाधिक मतदाता बढ़े, इसके बाद सांवेर में और फिर विधानसभा पांच में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई। इंदौर तीन और चार में मतदाता पहले से घट गए हैं।
नए वोटर्स 94 हजार, 50% मतदाता 30 से 49 साल के
इंदौर में उम्र के हिसाब से बात करें तो पहली बार के 18-19 साल के वोटर्स की संख्या 94 हजार 18 है। वहीं कुल मतदाताओं में सबसे ज्यादा आबादी 30 से 49 साल के बीच की है। जिले के कुल 27.62 लाख मतदाताओं में इनकी संख्या 13.23 लाख से भी ज्यादा है। जो करीब 50 फीसदी होती है। वहीं उम्रदरात मतदाताओं की बात करें तो 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता 31 हजार 512 है।
विधानसभावार मतदाता की संख्या- 2018 से अभी हुए बदलाव
कुल वोटर – 2452297 से 2762507 हो गए। पांच साल में कुल 310210 मतदाता बढ़ गए
विधानसभा चार में महिला मतदाता अधिक
कुल 3.37 लाख आवेदन मिले थे
राजनीतिक दलों की बैठक में प्रशासन ने बताया कि जिले में मतदाता सूची में पुनरीक्षण के तहत कुल तीन लाख 37 हजार 709 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें नाम जोड़ने संबंधी फॉर्म-6 के 168409, नाम निरसन संबंधी फॉर्म-7 के 46555 तथा प्रविष्टि में सुधार के फॉर्म-8 के 120259 आवेदन शामिल हैं।
कुल 2486 बूथ होंगे
जिले में कुल 2486 बूथ पर वोटिंग होगी। देपालपुर में 277, इंदौर एक में 312, दो में 296, तीन में सबसे कम 193 बूथ, विधानसभा चार में 211, विधानसभा पांच में सबसे ज्यादा 341, महू में 260, राउ में 291 और सांवेर में 305 बूथ हैं।
नए वोटर्स 94 हजार, 50% मतदाता 30 से 49 साल के
इंदौर में उम्र के हिसाब से बात करें तो पहली बार के 18-19 साल के वोटर्स की संख्या 94 हजार 18 है। वहीं कुल मतदाताओं में सबसे ज्यादा आबादी 30 से 49 साल के बीच की है। जिले के कुल 27.62 लाख मतदाताओं में इनकी संख्या 13.23 लाख से भी ज्यादा है। जो करीब 50 फीसदी होती है। वहीं उम्रदरात मतदाताओं की बात करें तो 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता 31 हजार 512 है।
विधानसभावार मतदाता की संख्या- 2018 से अभी हुए बदलाव
| विधानसभा | इतने से इतने हुए | कितने बढ़े कितने घटे |
| देपालपुर | 220576 से 267360 हुए | 46784 बढ़े |
| इंदौर एक | 324822 से 363805 हुए | 38983 बढ़े |
| इंदौर दो | 338203 से 348806 हुए | 10603 बढ़े |
| इंदौर तीन | 191601 से 188246 हुए | 3355 कम हुए |
| इंदौर चार | 251685 से 240754 हुए | 10931 कम हुए |
| इंदौर पांच | 356859 से 413447 हुए | 56588 बढ़े |
| महू | 240299 से 281856 हुए | 41557 बढ़े |
| राउ | 286133 से 355844 हुए | 69711 बढ़े |
| सांवेर | 242119 से 302389 हुए | 60270 बढ़े |
विधानसभा चार में महिला मतदाता अधिक
| विधानसभा | कुल मतदाता | पुरुष | महिला | थर्ड जेंडर |
| इंदौर-1 | 363805 | 185538 | 178266 | 1 |
| इंदौर-2 | 348806 | 176979 | 171818 | 9 |
| इंदौर-3 | 188246 | 94437 | 93740 | 69 |
| इंदौर-4 | 240754 | 120349 | 120398 | 7 |
| इंदौर-5 | 413447 | 208588 | 204853 | 6 |
| महू | 281856 | 142889 | 138960 | 7 |
| राऊ | 355844 | 179693 | 176147 | 4 |
| सांवेर | 302389 | 153148 | 149240 | 1 |
| देपालपुर | 267360 | 134904 | 132449 | 7 |
कुल 3.37 लाख आवेदन मिले थे
राजनीतिक दलों की बैठक में प्रशासन ने बताया कि जिले में मतदाता सूची में पुनरीक्षण के तहत कुल तीन लाख 37 हजार 709 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें नाम जोड़ने संबंधी फॉर्म-6 के 168409, नाम निरसन संबंधी फॉर्म-7 के 46555 तथा प्रविष्टि में सुधार के फॉर्म-8 के 120259 आवेदन शामिल हैं।
कुल 2486 बूथ होंगे
जिले में कुल 2486 बूथ पर वोटिंग होगी। देपालपुर में 277, इंदौर एक में 312, दो में 296, तीन में सबसे कम 193 बूथ, विधानसभा चार में 211, विधानसभा पांच में सबसे ज्यादा 341, महू में 260, राउ में 291 और सांवेर में 305 बूथ हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari