गुजरात से भोपाल पहुंचे मेट्रो के तीन कोच, सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक होगा ट्रायल

Pratibha Rana | Sept 18, 2023, 24:00 IST
Share
गुजरात से भोपाल पहुंचे मेट्रो के तीन कोच, सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक होगा ट्रायल
गुजरात से भोपाल पहुंचे मेट्रो के तीन कोच, सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक होगा ट्रायल

भोपाल मेट्रो के लिए तीन कोच रविवार देर शाम भोपाल पहुंच गए हैं। फिलहाल इन्हें मुबारकपुर टोल टैक्स नाका पर रखा गया है।

BHOPAL. राजधानी में कुछ ही महीनों बाद दौड़ने वाली पहली मेट्रो ट्रेन डिपो में पहुंच चुकी है। 20 से 25 दिन बाद मेट्रो का पहला ट्रायल सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक किया जाएगा। रविवार (17 सितंबर) देर रात मेट्रो के तीन कोच भोपाल पहुंचे। इसे सोमवार (18 सितंबर) को सुभाष नगर में बनाए गए डिपो में अनलोड किया गया। इस दौरान पहले कोच को डिपो में चलाकर भी देखा गया। भोपाल मेट्रो के डायरेक्टर सिस्टम शोभित टंडन ने बताया कि पहले मेट्रो का ट्रायल डिपो में ही होगा, जिसके बाद पहली मेट्रो ऑरेंज लाइन पर चलेगी। बता दें कि मेट्रो के कोच गुजरात के सांवली, बड़ोदरा से करीब एक सप्ताह में 850 किलोमीटर की दूरी तय कर भोपाल पहुंचे हैं। इन्हें ट्रालों पर रखकर लाया गया है, डिपो में इनकी अनलोडिंग क्रैन की मदद से की गई।

Screenshot 2023-09-18 124452.jpg
Screenshot 2023-09-18 124452.jpg

Screenshot 2023-09-18 124517.jpg
Screenshot 2023-09-18 124517.jpg

ट्रायल रन सुभाष नगर डिपो से रानी कमलापति के बीच

सुभाष नगर डिपो 80 एकड़ जमीन पर बन रहा है। यहीं से मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा और रात के समय में ट्रेन यहीं पर रूकेंगी। अधिकारियों का कहना है कि हर कोच की चौड़ाई 2.9 मीटर और लंबाई 22 मीटर है। भोपाल के एम्स से सुभाष नगर तक बिछाई गई 6.22 किलोमीटर आरेंज लाइन पर यह कोच दौड़ेंगे। हालांकि ट्रायल रन सुभाष नगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ही होगा। मई-जून 2024 में आम लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। प्रायोरिटी कारिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। इनमें एम्स अस्पताल, अलकापुरी, बोर्ड आफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, सरगम टाकीज, डीबी माल, केंद्रीय स्कूल और सुभाषनगर स्टेशन शामिल हैं। ट्रायल रन करीब साढ़े तीन किलोमीटर में सुभाषनगर स्टेशन से आरकेएमपी स्टेशन तक किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो के ट्रायल रन के बाद दिल्ली से टीम आएगी, जो सेफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियां करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर की नौ सीटों के लिए बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा आज से जिले में करेगी प्रवेश, बारिश के कारण बड़ी सभाएं नहीं रोड शो होंगे

Screenshot 2023-09-18 124505.jpg
Screenshot 2023-09-18 124505.jpg

स्मार्ट सिटी में रखा गया था मॉडल

इससे पहले स्मार्ट सिटी पार्क में मेट्रो का मॉडल रखा गया था। ये मॉडल मेट्रो ट्रेन के इंजन-बोगी जैसा ही है। हालांकि इसे ट्रैक पर चलाया नहीं जा सकता। मेट्रो का मॉडल भी फ्रांस की कंपनी ने ही सांवली, बड़ोदरा में तैयार किया है। यहां देशभर में चलने वाली मेट्रो ट्रैन का निर्माण किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में भगोड़े भूमाफिया नीलेश की एक और जमीन धोखाधड़ी, पीड़ित पक्ष ने जारी की जाहिर सूचना, सौदा कर दूसरों को बेच रहा जमीन

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Metro coach
  • Metro coach reached Bhopal
  • Metro soon in capital
  • Metro unloaded at 10 in morning
  • मेट्रो कोच
  • भोपाल पहुंचे मेट्रो कोच
  • राजधानी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो
  • मेट्रो सुबह दस बजे होंगे अनलोड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा