धार में एबी रोड पर बेकाबू ट्राले की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले

Vikram Jain | Dec 25, 2023, 24:00 IST
Share
धार में एबी रोड पर बेकाबू ट्राले की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले
धार में एबी रोड पर बेकाबू ट्राले की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले

धार में वाहनों की आपस में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

DHAR. मध्य प्रदेश में धार में वाहनों की आपस में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने ही खबर है। वहीं एक बच्चा घायल बताया जा रहा है। हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम को हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद फोरलेन पर एक तरफ लंबा जाम लग गया।

ट्राले की टक्कर के बाद वाहनों में लगी भयंकर आग

बताया जा रहा है कि गणेश घाट उतारने के दौरान एक ट्रॉला ब्रेक फेल होने से बेकाबू होकर दूसरी लेन में चला गया। और ट्राले ने कार और दो ट्रक को टक्कर मारते हुए एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद ट्राले में आग लग गई। देखते चार से पांच वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची धामनोद और काकड़डा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फिलहाल एक लेन को बंद कर दिया गया है। दूसरी लेन से ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को अलग-अलग किया।

घायल बोला- पता नहीं मैं कैसे बचकर निकला

घाट चढ़ रहे ट्रक के क्लीनर फैजान ने बताया कि टक्कर के बाद पता नहीं कैसे वह बचकर निकल आया। उसे घायल अवस्था में धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया है। उसने बताया कि मेरी गाड़ी का ड्राइवर अंदर ही फंस गया था। हम सरिया भरकर इंदौर की ओर जा रहे थे। दूसरी गाड़ियों में कितने लोग थे, इसकी जानकारी नहीं हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक ट्रॉले के अंदर कुछ लोग सवार थे। उनके जिंदा जलने की आशंका है। हालांकि अफसरों ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझने पर ही इसकी पुष्टि कर सकेंगे। हादसे में कार सवार एक बच्चा घायल हुआ है। उसके पिता ने बताया कि मेरे गोद में बैठे बेटे की सिर में चोट लगी है। टक्कर के बाद हम सभी लोग नीचे उतर आए थे। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। दूसरी गाड़ियों में कितने लोग थे। इस बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • Dhar News
  • धार न्यूज
  • Accident on Agra-Mumbai highway
  • vehicles caught fire in Dhar
  • 3 people died in the accident
  • Bhopal Newsआगरा-मुंबई हाईवे पर हादसा
  • धार में वाहनों में लगी आग
  • हादसे में 3 लोगों की जमकर मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा