कांग्रेस में 34 तो बीजेपी में 46 नए चेहरे आए सामने, कांग्रेस ने 14 प्रतिशत और बीजेपी ने 10 प्रतिशत महिलाओं को दिए टिकट

The Sootr | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस में 34 तो बीजेपी में 46 नए चेहरे आए सामने, कांग्रेस ने 14 प्रतिशत और बीजेपी ने 10 प्रतिशत महिलाओं को दिए टिकट
कांग्रेस में 34 तो बीजेपी में 46 नए चेहरे आए सामने, कांग्रेस ने 14 प्रतिशत और बीजेपी ने 10 प्रतिशत महिलाओं को दिए टिकट

कांग्रेस ने 14 प्रतिशत तो बीजेपी ने 10 प्रतिशत इस बार महिलाओं को टिकट दिया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में चुनाव काफी नजदीक है। ऐसे में प्रदेश के बीजेपी-कांग्रेस के सभी प्रत्याशी आमने-सामने आ चुके हैं। वहीं नए युवा चेहरों को मौका देने के दावे से इतर इन प्रत्याशियों की औसत उम्र घटने के बजाय बढ़ गई है। बता दें कि सदन में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद भी दोनों पार्टी में से कोई भी महिला प्रत्याशियों को 33 प्रतिशत के आंकड़े तक नहीं पहुंचा पाया।

बीजेपी में 10% कांग्रेस में 14% महिलाओं को मिले टिकट

बता दें कि कांग्रेस ने 14 प्रतिशत तो बीजेपी ने 10 प्रतिशत इस बार महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं पिछले चुनाव की बात करें तो दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की औसत उम्र या तो स्थिर रही है या फिर 1-2 प्रतिशत तक बढ़ी है। ऐसे में कड़ी कोशिशों के बावजूद भी दोनों दलों के कुल 400 प्रत्याशियों में से केवल 80 नए चेहरे सामने आए हैं। इनमें से कांग्रेस ने अपने 199 में से 34 नए चेहरे मैदान में उतारे हैं, जबकि बीजेपी से 46 नए चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने इस बार 28 महिलाओं को और बीजेपी ने 20 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

10 विधायकों के काटे टिकट

कैलाश मेघवाल-शाहपुरा, ललित ओस्तवाल-बड़ी सादड़ी, चंद्रभान आक्या-चित्तौड़गढ़, शोभारानी कुशवाहा-धौलपुर, अशोक लाहोटी-सांगानेर, सुभाष पूनिया-सूरजगढ़, सूर्यकांता व्यास-सूरसागर, मोहनराम चौधरी-नागौर, धर्मनारायण जोशी-मावली, हरेंद्र निनामा-घाटोल। कांग्रेस ने 50% टिकट महिलाओं व 50 वर्ष से कम आयु वालों को टिकट देने का दावा था। लेकिन अब इनमें 200 में से 11 ही इस उम्र के शामिल हैं। यानी 44% से कम। वहीं बीजेपी की बात करें तो युवाओं-महिलाओं की संख्या बढ़ाने की बात की, लेकिन उचित आंकड़ा तय नहीं किया था। पार्टी ने जो प्रत्याशित घोषित किए, उनकी औसत उम्र पिछली बार के बराबर ही है।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • 46 new faces in BJP
  • 34 new faces in Congress
  • बीजेपी में 46 नए चेहरे
  • कांग्रेस में 34 नए चेहरे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा