मध्यप्रदेश में टीचर्स की कमी से बिगड़ रहा रिजल्ट, करीब 35 हजार पद खाली, सिर्फ 8720 पदों पर हो रही भर्ती
Rahul Garhwal | Apr 26, 2024, 17:20 IST
34 thousand 789 posts of teachers are vacant in Madhya Pradesh but recruitment is being done on 8720 posts
मध्यप्रदेश इस बाद हायर सेकंडरी के रिजल्ट में उत्तर प्रदेश और बिहार से भी पिछड़ गया। बिहार का रिजल्ट 87.21 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश का 82.60 प्रतिशत रहा। मध्यप्रदेश का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत रहा। आखिर रिजल्ट क्यों बिगड़ा ?
Result Deteriorated Due To Shortage Of Teachers In MP
BHOPAL. मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट उत्तर प्रदेश और बिहार से भी करीब 22 प्रतिशत कम रहा। माध्यमिक शिक्षा मंडल का हायर सेकेंडरी रिजल्ट 64.49 प्रतिशत रहा। MP के 35 फीसदी छात्र-छात्राएं कम नंबर होने की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। अगर इसमें 36 प्रतिशत फेल स्टूडेंट्स को भी जोड़ लिया जाए तो आंकड़ा 70 फीसदी के पार निकल जाता है। आखिर मध्यप्रदेश में बच्चों के खराब रिजल्ट की वजह क्या है।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों की कमी
thesootr
गुरु बिन ज्ञान कहां, बच्चों का रिजल्ट बिगड़ने की सबसे बड़ी वजह यही है कि MP में टीचर्स की कमी है। मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र के अनुसार शिक्षकों के 34 हजार 789 पद खाली हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 16 अलग-अलग विषयों में सिर्फ 8720 पदों के लिए हो रही है। इसमें भी नए पद सिर्फ 5052 हैं। 45 प्रतिशत पद बैकलॉग के हैं। वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2018 में 22 हजार पद थे, लेकिन 2023 में नए पद सिर्फ 5052 हैं। वर्ग-1 में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 में पदों की संख्या बेहद कम है। कैंडिडेट्स ने रोस्टर में पद बढ़ाने की मांग की थी।
30 प्रतिशत स्टूडेंट्स के नंबर 55 प्रतिशत से भी कम
MP में हायर सेकंडरी परीक्षा में 2 लाख 92 हजार 799 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया। सेकंड डिवीजन वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1 लाख 9 हजार 268 है। वहीं थर्ड डिवीजन सिर्फ 422 स्टूडेंट्स को मिला। सेकंड और थर्ड डिवीजन वाले 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनके नंबर 55 प्रतिशत से कम हैं। करीब 33 हजार छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में कम नंबरों की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए..
MPPSC को सभी रिजल्ट जारी करने की मंजूरी मिली, चुनाव आयोग ने GAD को भेजा पत्र, ADPO रिजल्ट भी जल्द होगा जारी
यूपी-बिहार से भी पिछड़ा मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश रिजल्ट के मामले में इस बार उत्तर प्रदेश और बिहार से पिछड़ गया है। बिहार का रिजल्ट 87.21 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश का 82.60 प्रतिशत रहा। मध्यप्रदेश का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत रहा।
Madhya Pradesh Board result | Central Board of Secondary Education | Shortage of teachers in Madhya Pradesh | Class-1 Exam in Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट बिगड़ा | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल | मध्यप्रदेश में वर्ग-1 परीक्षा | मध्यप्रदेश में शिक्षकों की कमी से रिजल्ट बिगड़ा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman