इंदौर में पहली बार हुआ 388 जैन संतों का महामिलन, भव्य जुलूस के साथ शुरू हुआ 6 दिनी पट्टाचार्य महोत्सव

Vishwanath Singh | Apr 27, 2025, 14:35 IST
Share
The Sootr
The Sootr

श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय, पट्टाचार्य महोत्सव समिति एवं गुरू भक्त परिवार ने बताया कि सुमति धाम पर पट्टाचार्य महोत्सव संपन्न होगा। आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव में पहली बार ऐसा मौका था, जिसमें 388 संतों का महामिलन भी हुआ।

इंदौर के कालानी नगर में रविवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।इंदौर के गांधी नगर स्थित श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय में 6 दिनी पट्टाचार्य महोत्सव 27 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को 388 से अधिक संतों का मंगल प्रवेश जुलूस महावीर बाग से सुमति धाम तक निकला। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव शामिल हुए। यह इंदौर में पहला मौका था जबकि 388 जैन संतों का महामिलन हुआ हो। मंगल प्रवेश जहां-जहां से गुजरा वहां जय-जय गुरुदेव का जयघोष समाजजनों ने किया। इस मंगल प्रवेश जुलूस में समग्र दिगंबर जैन समाज, गुरु भक्त परिवार व किन्नर समाज ने दिगंबर जैन परंपरा के 388 संतों व आर्यिका की अगवानी की।

मंगल प्रवेश जुलूस में मौजूद थे 12 आचार्य, 8 उपाध्याय, 140 दिगंबर मुनि

श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय, पट्टाचार्य महोत्सव समिति एवं गुरू भक्त परिवार ने बताया कि सुमति धाम पर पट्टाचार्य महोत्सव संपन्न होगा। आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव में पहली बार ऐसा मौका था, जिसमें 388 संतों का महामिलन भी हुआ। संतों के इस महामिलन का साक्षी समग्र दिगंबर जैन समाज सहित गुरु भक्त परिवार बना। गुरु भक्तों ने आचार्यश्री की अगवानी की एवं इस दौरान पूरे मार्ग में गुरुदेव के जयकारे भी गूंजते रहे। मंगल प्रवेश जुलूस में 12 आचार्य, 8 उपाध्याय, 140 दिगंबर मुनि, 9 गणिनी आर्यिका, 123 आर्यिका माता जी, 105 ऐलक, क्षुल्लक, क्षुल्लिका एक साथ मौजूद थे।

the sootr
the sootr


यह खबर भी पढ़ें...यूरोप में करना है पोस्ट ग्रेजुएशन तो ये यूनिवर्सिटी दे रही लाखों की Scholarship

हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ विंटेज कारें भी दिखीं

यह खबर भी पढ़ें...रीवा की लेडी कांस्टेबल ने थाने में की गुंडागर्दी, महिला को बेहोश होने तक पीटने का आरोप

सुमति धाम में हुआ देशना मंडप का लोकार्पण

मंगल प्रवेश जुलूस महावीर बाग से एरोड्रम रोड़, कालानी नगर, एयरपोर्ट, गांधी नगर होते हुए सुमति धाम पहुंचा। जहां आचार्यश्री के सान्निध्य में देशना मंडप का लोकार्पण हुआ। इसके बाद पाद-पक्षालन गुरु भक्त परिवार ने किया। इसके बाद आचार्यश्री के सान्निध्य में स्वागत उद्बोधन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, पाद पक्षालन, शास्त्र भेंट कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे से मंगल प्रवचन व 10 बजे से आचार्यश्री की आहारचर्या संपन्न हुई।दोपहर 3 बजे से आचार्यश्री धर्मसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6.10 बजे दैवसिक प्रतिक्रमण, 6.30 बजे आचार्य वंदना, आरती, रात 8 बजे प्रोजेक्शन मैपिंग के साथ ही 8.30 बजे से लेजर शो होगा। रात 9 बजे से भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कलाकारों व गुरू भक्त परिवार द्वारा दी जाएगी।

the sootr
the sootr


यह खबर भी पढ़ें...AICTSL के बोर्ड में महापौर, कलेक्टर, निगमायुक्त, फिर भी होगी कुर्की

मंत्री कैलाश और महापौर भार्गव भी पहुंचे

पट्टाचार्य महोत्सव में सम्मिलित होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर को सुमति धाम आएंगे। जहां वे सभी संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। साथ ही आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के प्रवचन सुनेगें। इधर, मंगल प्रवेश जुलूस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हुए।

the sootr
the sootr


65 एकड़ में बने हैं स्वर्ग–नर्क, शास्त्र प्रदर्शनी और बाल संस्कार शिविर

6 दिवसीय पट्टाचार्य महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 65 एकड़ में आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में एयर कंडीशन कॉटेज, ज्ञान शाला, विराग उदय, आचार्य विराग सागर महाराज द्वारा लिखित शास्त्र प्रदर्शनी, बाल संस्कार शिविर, प्ले जोन, स्वर्ग, नर्क, समवशरण रचना, चाय-काफी शॉप सहित अनेक अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की गई है। आचार्य विशुद्ध सागर के पट्टाचार्य महोत्सव के स्थल को देशना मंडप नाम दिया है। जिसमें बड़ी संख्या में गुरू भक्तों की बैठने की व्यवस्था की गई है। 6 दिवसीय महोत्सव में 15 लाख से अधिक गुरू भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। सुमति धाम पर सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। दूधिया रोशनी से जगमग सुमति धाम का नजारा काफी दूर से ही नजर आ रहा था।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में 1 लाख रुपए में दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा मुन्नाभाई

सुमति धाम पर लगाए 360 चौके

बताया गया कि सुमति धाम पर शनिवार से ही गुरू भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। 28 राज्यों व विदेशों से आने वाले गुरू भक्तों ने जहां हाथों हाथ काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। कुछ परिवारों ने अपना स्थान सुनिश्चित कर चौके भी लगा लिए। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज सहित कई संतों की आहार चर्या के लिए सुमति धाम पर 360 चौके लगाए गए हैं। इन्हीं चौकों में रोजाना संतों की आहारचर्या संपन्न होगी।



Tags:
  • इंदौर
  • जैन समाज
  • महापौर
  • मंत्री
  • महोत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा