MP के 42 डॉक्टर्स ड्यूटी से गायब, अब होगी सेवा समाप्त

Siddhi Tamrakar | Jan 31, 2025, 11:02 IST
Share
42 डॉक्टर्स ड्यूटी से गायब
42 डॉक्टर्स ड्यूटी से गायब

MP के सरकारी हॉस्पिटलों में 42 डॉक्टर बिना सूचना के गायब हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

मध्यप्रदेश के सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की भारी कमी के बीच चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य में 42 डॉक्टर बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं। इनमें 33 मेडिकल अफसर और 9 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर जांच शुरू कर दी है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, ऐसे अनुपस्थित डॉक्टरों की संख्या 100 से भी ज्यादा हो सकती है।

खबर यह भी-गर्भवती महिला के पेट में दिखी ऐसी चीज जिसने बढ़ाई डॉक्टर्स के दिल की धड़कन

विभाग ने शुरू की जांच

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 42 डॉक्टरों की गैरहाजिरी को लेकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। इनमें से 29 डॉक्टरों का सेवा रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि वे कहां गए हैं। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
खबर यह भी-AIIMS के डॉक्टर ने मरीज से की अश्लीलता... महिला डॉक्टर्स भी हैं परेशान

हजारों डॉक्टरों के पद खाली, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

राज्य में पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। सरकारी हॉस्पिटलों में2 हजार 714 विशेषज्ञ डॉक्टरोंऔर826 मेडिकल अफसरोंके पद खाली पड़े हैं। इस स्थिति में 42 डॉक्टरों की गैर मौजूदगी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

खबर यह भी-10 साल तक महिला डॉक्टर से छुपाई सच्चाई, जब राज खुला तो...

अनुपस्थित डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्ततरुण राठीने बताया कि जो डॉक्टर बिना परमिशन के ड्यूटी से गायब हैं, उनके खिलाफ सख्त विभागीय जांच की जा रही है। जांच के बाद ऐसे डॉक्टरों कीसेवा खत्म करने की कार्रवाईकी जाएगी।

खबर यह भी-पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में डॉक्टर भी था शामिल, FIR दर्ज कराई जाएगी

सीएम के सवाल पर नहीं दे पाए थे जवाब

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक सार्वजनिक मंच से सवाल किया था कि"मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की देश में क्या रैंकिंग है?"इस पर विभाग के अधिकारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • government doctors of mp
  • सरकारी अस्पताल
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा