शिवराज सरकार की इस योजना की जांच कराएगी मोहन सरकार, मंत्री बोले- जरूरत नहीं थी
Sourabh Bhatnagar | Mar 05, 2025, 10:25 IST
thesootr
मोहन सरकार ने पशु संजीवनी योजना के तहत खरीदी गई 65 करोड़ रुपए की एंबुलेंस की जांच कराने का निर्णय लिया है। योजना के तहत 406 विशेष एंबुलेंस खरीदी गई थीं।
मध्य प्रदेश में पशुओं के लिए डोर-टू-डोर इमरजेंसी सेवाएं देने के उद्देश्य से तत्कालीन शिवराज सरकार ने 12 मई 2023 को पशु संजीवनी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 65 करोड़ रुपए की लागत से 406 विशेष एंबुलेंस खरीदी गई थीं, जो पशु चिकित्सा सुविधाओं से लैस थीं। अब मोहन सरकार इस योजना की जांच करने जा रही है।
इस योजना के तहत, 1962 टोल फ्री नंबर के माध्यम से पशुपालकों को सेवाएं प्रदान की जानी थीं। योजना के अनुसार, राज्य के 313 विकासखंडों में एक-एक एंबुलेंस भेजी गई थी और 55 जिला मुख्यालयों में एक-एक एंबुलेंस रखी गई थी। इस योजना का खर्च 60% केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार ने वहन किया था। महिंद्रा बोलेरो कैंपर गोल्ड पिकअप को मॉडिफाई करके एंबुलेंस बनाया गया था। इसके संचालन के लिए एक पशु चिकित्सक, एक सहायक और एक ड्राइवर नियुक्त किए गए थे।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इन एंबुलेंस में पीछे की ओर रखे गए भारी सामान की वजह से बार-बार दुर्घटनाएं हो रही थीं। गाड़ियों के पलटने की घटनाएं बढ़ गईं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा था। इस कारण, इन एंबुलेंस से कैबिनेट, फ्रिज और वॉशबेसिन हटाने का फैसला लिया गया। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ियों का चेसिस और कमानी अतिरिक्त भार से क्षतिग्रस्त हो रहे थे। जानकारी के अनुसार कई जिलों में एंबुलेंस खराब हो चुकी हैं।
शिवराज सरकार ने इन एंबुलेंस को मॉडिफाई करने के लिए 6 लाख रुपए खर्च किए थे, जबकि एक बोलेरो की कीमत करीब 10 लाख थी। इन एंबुलेंस को मॉडिफाई करने के बाद इनकी कीमत 16 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। अब, मोहन सरकार ने इस मामले की जांच शुरू करने का फैसला किया है और यह तय करने का काम किया है कि इन एंबुलेंस का भविष्य क्या होगा।
'एंबुलेंस को खरीदने की आवश्यकता नहीं थी'
पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने एक मीडिया समूह से बातचीत में कहा, इन एंबुलेंस को खरीदने की आवश्यकता नहीं थी, सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि इन एंबुलेंस का भविष्य क्या होगा। शिवराज सरकार ने महिंद्रा बोलेरो कैंपर गोल्ड पिकअप वाहनों को कस्टमाइज करके एंबुलेंस में बदला था। इन वाहनों में 2 दवा कैबिनेट, वॉशबेसिन और फ्रिज लगाए गए थे, जो बाद में हटा दिए गए।
खबर यह भी...
पशु संजीवनी योजना का उद्देश्य और संचालन
खबर यह भी...
दुर्घटनाओं के कारण एंबुलेंस में बदलाव
खबर यह भी...भोपाल के प्रमुख रास्तों पर महापुरुषों के नाम से बनेंगे प्रवेश द्वार, CM मोहन ने किया ऐलान
एंबुलेंस की कीमत और खर्चे पर सवाल
FAQ
- 1. पशु संजीवनी योजना कब शुरू की गई थी?
पशु संजीवनी योजना 12 मई 2023 को तत्कालीन शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई थी। - 2. पशु संजीवनी योजना के तहत कितनी एंबुलेंस खरीदी गई थीं?
पशु संजीवनी योजना के तहत 406 एंबुलेंस खरीदी गई थीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक
By Jageshwar prasad
छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
By Harrison Masih
राजस्थान में MBBS की 61% सीटें खाली, NEET UG काउंसलिंग के राउंड-3 में निजी कॉलेजों की स्थिति ने चौंकाया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कर्मचारियों-पेंशनर्स के कैशलेस इलाज में नया पेंच! नॉन-इंपैनल्ड अस्पतालों की लिमिट 4 लाख से घटाकर 1.50 लाख करने का प्रस्ताव
By Amresh Kushwaha
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
By Jageshwar prasad
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
By Kaushiki