हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में एक और आरोपी देवास से गिरफ्तार
Rahul Garhwal | Feb 11, 2024, 17:43 IST
Abhishek Aggarwal arrested
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। देवास के खातेगांव से गिरफ्तार हुआ अभिषेक पटाखा फैक्ट्री में पार्टनर था।
HARDA. हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 6वें आरोपी अभिषेक अग्रवाल (Abhishek Aggarwal) को देवास के खातेगांव से अरेस्ट किया गया। अभिषेक पटाखा फैक्ट्री में पार्टनर था। पुलिस ने शनिवार को 2 और आरोपियों को पकड़ा था। आशीष और अमन की गिरफ्तारी हुई थी। दोनों पटाखा फैक्ट्री के मैनेजर थे।
पलासनेर गांव में रेलवे ट्रैक के पास नहर में सुतली बम की 6-7 बोरी मिली थीं। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। दरअसल, पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इसके बाद लोग जगह-जगह सुतली बम फेंक रहे हैं। पुलिस ने सुतली बम जब्त किए।
फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल को पुलिस ने 6 फरवरी को राजगढ़ के सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ सोमेश अग्रवाल और रफीक खान को भी पकड़ा गया था।
हरदा ब्लास्ट (Harda-Blast) की वजह 2022 से शुरू होती है। हरदा के लोगों ने इस फैक्ट्री में बारूद के अवैध भंडारण और सेफ्टी के मानक पूरा न होने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। जनता के बढ़ते दबाव की वजह से जिला प्रशासन ने इस फैक्ट्री को 26 सितंबर 2022 में सील कर दिया। ऋषि अग्रवाल कलेक्टर थे। फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल ने इस आदेश के विरोध में कमिश्नर माल सिंह बहेड़िया से अपील की। इसके बाद उसे स्टे मिल गया।
कमिश्नर से 14 अक्टूबर 2022 को राजेश अग्रवाल को स्टे मिला। 1 महीने के लिए उसे सशर्त स्टे दिया गया था कि वो सारे नियम-कायदे, सुरक्षा के मानक आदि को फॉलो करेगा। 14 नवंबर 2022 को इस स्टे की समय सीमा समाप्त हो गई, लेकिन फैक्ट्री चलती रही। सोमवार तक चल ही रही थी। हादसा होने तक करीब 14 महीने बीत जाते हैं, लेकिन अफसरों ने ध्यान ही नहीं दिया कि फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल को मिला स्टे एक्सपायर हो गया है। यानी राजेश अग्रवाल बीच हरदा में इतनी बड़ी पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चला रहा था और किसी का उस तरफ ध्यान ही नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...
MP में 15 फरवरी तक बड़े स्तर पर तबादले, EC के निर्देश पर होगा अमल
हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद सीएम मोहन यादव ने हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को हटा दिया था। आदित्य सिंह नए कलेक्टर और अभिनव चौकसे नए एसपी बनाए गए हैं।
जगह-जगह फेंके जा रहे सुतली बम
पलासनेर गांव में रेलवे ट्रैक के पास नहर में सुतली बम की 6-7 बोरी मिली थीं। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। दरअसल, पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इसके बाद लोग जगह-जगह सुतली बम फेंक रहे हैं। पुलिस ने सुतली बम जब्त किए।
6 फरवरी को हुई थी राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी
फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल को पुलिस ने 6 फरवरी को राजगढ़ के सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ सोमेश अग्रवाल और रफीक खान को भी पकड़ा गया था।
राजेश अग्रवाल ने कमिश्नर से लिया था स्टे
हरदा ब्लास्ट (Harda-Blast) की वजह 2022 से शुरू होती है। हरदा के लोगों ने इस फैक्ट्री में बारूद के अवैध भंडारण और सेफ्टी के मानक पूरा न होने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। जनता के बढ़ते दबाव की वजह से जिला प्रशासन ने इस फैक्ट्री को 26 सितंबर 2022 में सील कर दिया। ऋषि अग्रवाल कलेक्टर थे। फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल ने इस आदेश के विरोध में कमिश्नर माल सिंह बहेड़िया से अपील की। इसके बाद उसे स्टे मिल गया।
शर्त पर मिला स्टे, लेकिन फिर भी नहीं माने नियम
कमिश्नर से 14 अक्टूबर 2022 को राजेश अग्रवाल को स्टे मिला। 1 महीने के लिए उसे सशर्त स्टे दिया गया था कि वो सारे नियम-कायदे, सुरक्षा के मानक आदि को फॉलो करेगा। 14 नवंबर 2022 को इस स्टे की समय सीमा समाप्त हो गई, लेकिन फैक्ट्री चलती रही। सोमवार तक चल ही रही थी। हादसा होने तक करीब 14 महीने बीत जाते हैं, लेकिन अफसरों ने ध्यान ही नहीं दिया कि फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल को मिला स्टे एक्सपायर हो गया है। यानी राजेश अग्रवाल बीच हरदा में इतनी बड़ी पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चला रहा था और किसी का उस तरफ ध्यान ही नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...
MP में 15 फरवरी तक बड़े स्तर पर तबादले, EC के निर्देश पर होगा अमल
कलेक्टर और एसपी हटाए गए थे
हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद सीएम मोहन यादव ने हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को हटा दिया था। आदित्य सिंह नए कलेक्टर और अभिनव चौकसे नए एसपी बनाए गए हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari