छत्तीसगढ़ में 7 लाख लोगों को मिलेगा PM आवास, BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने उठाए सवाल

The Sootr CG | Sept 23, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में 7 लाख लोगों को मिलेगा PM आवास, BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ में 7 लाख लोगों को मिलेगा PM आवास, BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार PM आवास योजना के तहत 7 लाख लोगों को आवास देने के लिए योजना लागू करने जा रही है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार PM आवास योजना के तहत 7 लाख लोगों को आवास देने के लिए योजना लागू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार सरकार इस योजना की शुरुआत राहुल गांधी के हाथों करने की तैयारी कर ली गई है। अब योजना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

जनता जानती हैं ये सरकार आवास नहीं देने वाली : डॉ. रमन सिंह

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का कहना है कि ये सिर्फ चुनावी दृष्टीकोण से घोषणा कर रहे है। पौने पांच साल तक आवास में कुछ नहीं किया। लोगों को दूसरी किश्त नहीं दी गई, जिसके कारण लोगों के मकान टूट गए, अब जनता जान चुकी है कि ये सरकार आवास नहीं देने वाली है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि पौने पांच तक सरकार सोई रही। अब तीन महीने में कैसे आवास बन जाएगा। बजट में पैसा है नहीं, ये मकान की राशि कहां से देंगे।

परिवर्तन यात्रा से दिख रहा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश

परिवर्तन यात्रा को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का कहना है कि परिवर्तन यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ रहा है। युवकों की भीड़ शामिल हो रही है और सरकार के खिलाफ जनआक्रोश सड़क पर दिखाई देने लगा है। वहीं इस मामले में विधायक बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि लोग अभी तक शांत थे, लेकिन परिवर्तन यात्रा ने उन्हे राज्य में सत्ता परिवर्तन का मौका दे दिया है।

पूरे प्रदेश में मिल रहा बढ़िया रिस्पॉन्स

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी दो अलग-अलग दिशाओं से सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए बीजेपी ने इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर 6 केंद्रीय मंत्री पहुंचे, जो दोनों परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Former CM Dr. Raman Singh
  • पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह
  • Politics on PM Awas Yojana
  • 7 lakh people will get PM Awas
  • PM आवास योजना पर सियासत
  • 7 लाख लोगों को मिलेगा PM आवास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा