इरफान बना ईश्वर, परवीन कहलाएगी पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म

Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2024, 18:16 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन महिलाएं और चार पुरूष मुस्लिमों ने सनातन धर्म अपना लिया है। इन सभी को पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 प्रकार के स्नान से पवित्र कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया...

7 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में खजराना गणेश मंदिर में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के सात लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया। इसमें एक इंदौर से और बाकी मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। सनातन धर्म अपनाने वालों में तीन महिलाएं और चार पुरूष है।

इन लोगों का बदला धर्म तो बदले नाम भी

विहिप नेता संतोष शर्मा ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। मुख्य रूप से परवीन बी को पल्लवी, इरफान को ईश्वर, गफ्फार को गोविंद, मोहम्मद यूनुस को मोहनलाल, रुकैया बी को रुक्मिणी और तमन्ना का नामकरण तन्नू किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकाल मंदिर के प्रसाद के पैकेट पर मंदिर की फोटो से आहत भक्त पहुंचा HC, हुआ आदेश

दस प्रकार से पवित्र स्नान कराया

खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को पाटीदार समाज की धर्मशाला में पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 प्रकार के स्नान से पवित्र कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया। खजराना के हैदर का नाम हरि रखा गया है। उन्होंने बताया कि मैं हिंदू सनातन धर्म से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि वहां दूसरे धर्म के विनाश की बात कही जाती है।

मिलने लगी धमकियां तो सुरक्षित जगह पहुंचाया

बताया जा रहा है कि धर्म बदलने के समय से ही इन्हें धमकियां मिलने लगी थी। इसके चलते इन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। चुनाव के पहले हुई इस घटना से भी कुछ लोग धर्म परिवर्तन से नाराज है। मामला संवेदनशील होने से सतर्कता बरती जा रही है।

Tags:
  • 7 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा