गुना में बस हादसा, 12 लोग जिंदा जले, उत्तर भारत में कोहरे की वजह से 8 लोगों की मौत, राजस्थान में बीपीएल को 450 रुपए में सिलेंडर
The Sootr | Dec 28, 2023, 24:00 IST
गुना में बस हादसा, 12 लोग जिंदा जले, उत्तर भारत में कोहरे की वजह से 8 लोगों की मौत, राजस्थान में बीपीएल को 450 रुपए में सिलेंडर
उत्तर भारत में कोहरे की वजह से अलग-अलग सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल ने बीपीएल परिवारों को 450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की, शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई
भोपाल. गुना में बस हादसा हो गया, जिसमें 12 लोग जिंदा जल गए। उत्तर भारत में कोहरे की वजह से अलग-अलग सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल ने बीपीएल परिवारों को 450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की, शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई.... बुधवार की प्रमुख खबरें...
गुना में बस हादसा, 12 लोग जिंदा जले
एमपी के गुना में यात्री बस में आग लगने से 12 लोग जिंदा जल गए, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। बस गुना से आरोन तरफ जा रही थी, तभी एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई।
कोहरे का कहर, 8 की जान ली
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घने कोहरे के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 9 सड़क हादसे हुए। इनमें 6 यूपी और 3 राजस्थान की घटनाएं हैं। इन हादसों में 55 गाड़ियां टकरा गईं। दोनों राज्यों में 8 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है।
नए साल से 450 रुपए में सिलेंडर
राजस्थान में उज्ज्वला और बीपीएल गैस कनेक्शनधारियों को भजनलाल सरकार 1 जनवरी से एलपीजी सिलेंडर 450 रुपए में देगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को टोंक में इसकी घोषणा की।
राहुल 14 से 6 हजार किमी यात्रा पर
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों और 355 लोकसभा सीटों को कवर करेगी। राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे।
सेंसेक्स 72 हजार, निफ्टी 21650 पार
भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को एक बार फिर से उड़ान भरी। सेंसेक्स 701.63 अंक यानि कि 0.98% प्रतिशत ऊपर 72,038.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 213.40 अंक यानि कि 1.00% प्रतिशत ऊपर 21,654.75 के स्तर पर बंद हुआ।
कांग्रेस की महारैली नागपुर में
कांग्रेस 28 दिसंबर को अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। इस उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ महारैली आयोजित होगी जाएगी। इसे लोकसभा की तैयारी का प्रारंभ माना जा रहा है। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय भी है।
खंडवा में गैस सिलेंडर के गोदाम में आग
खंडवा में बुधवार रात रहवासी इलाके में राठौर गैस एजेंसी के गोदाम में आग लग गई। देर रात खबर लिखे जाने तक गोदाम में लगातार सिलेंडर फट रहे थे। 20 से ज्यादा टंकियों में ब्लास्ट हो चुका था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
बीजेपी विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ ग्वालियर में एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. विधायक के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट द्वारा यह वारंट जारी किया गया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari