ASI सर्वे का 81वां दिन : भोजशाला में भगवान ब्रह्मा की सपरिवार प्रतिमा मिली , आज 7 अवशेष मिले

Jitendra Shrivastava | Jun 10, 2024, 23:26 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

धार भोजशाला में 81वें दिन सर्वे के बाद हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बड़ा दावा किया। शर्मा ने बताया कि आज गर्भगृह में 7 नए स्थानों पर सर्वे हुआ। इसमें भगवान ब्रह्मा जी के पूरे परिवार की लगभग 2 फीट की एक खंडित प्रतिमा सहित 7 अवशेष मिले...

ASI सर्वे का 81वां दिन : भोजशाला ASI सर्वे का आज 81वां दिन था। आज आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार सोमवार, 10 जून को सफाई के दौरान सनातन धर्म से संबंधित 7 अवशेष मिले। हिंदू पक्ष का दावा है कि कल मिली मूर्तियों में भगवान ब्रह्मा की भी मूर्ति है, जो कि 2 फीट की है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने मूर्तियों के अवशेष के मिलने पर आपत्ति दर्ज करवाई है।

7 अवशेषों में कछुआ और कमल बना मिला

पक्षकारों के अनुसार सोमवार, 10 जून को जितनी ट्रेंच बनाकर खुदाई की गई थी, उन ट्रेंचों का भराव किया गया। उत्तर की ओर क्लीनिंग करने पर 7 नए अवशेष प्राप्त हुए हैं, जिसमें शिलालेख और खंभों के अवशेष हैं। वहीं एक शिलालेख पर कछुआ और कमल बना हुआ है। कल जो अवशेष निकले थे उसकी आज सफाई की गई। जिसमें भगवान ब्रह्मा की भी मूर्ति है। ब्रह्माजी अपने परिवार के साथ विराजमान हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

ASI सर्वे का 80वां दिन : भोजशाला में बंद कमरे को खोला, भगवान की प्रतिमाएं और 50 से अधिक अवशेष निकले

मूर्तियां मिलने पर मुस्लिम पक्षकार ने कहा 2003 के बाद रखी

मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने कल कल मिली मूर्तियों के अवशेष मिलने पर आपत्ति दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि यह 2003 के बाद रखी गई है। हमारी शुरू से मांग है कि साल 2003 के बाद की चीजों को सर्वे में शामिल नहीं किया जाए। मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद खान ने मीडिया से चर्चा में कहा की आज उत्तर और पश्चिम की सारी ट्रेंच का लेबलिंग का काम पूरा किया गया है। मॉन्युमेंट के अंदर वजुखाना ओर पानी के हौज के कुछ स्पॉट, इश्यू थे उसको मार्क करने काम किया गया, खुदाई भी की गई। जिसे टीम द्वारा एड किया गया है।

हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा का बड़ा दावा

भोजशाला में सर्वे का आज 81वें दिन का सर्वे समाप्त होने के बाद हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बड़ा दावा किया, उन्होंने बताया कि आज गर्भगृह में 7 नए स्थानों पर सर्वे शुरू हुआ है। जिसमें भगवान ब्रह्मा जी के पूरे परिवार की लगभग 2 फीट की एक खंडित प्रतिमा सहित 7 अवशेष मिले, इन 7 अवशेषों में शिलालेखो के अवशेष भी मौजूद है।

Tags:
  • भोजशाला
  • आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
  • ASI सर्वे का 81वां दिन
  • 7 अवशेष मिले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा