राजन को उच्च शिक्षा भेजा, सुखवीर सिंह होंगे नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी...देखें पूरी सूची

Sandeep Kumar | Aug 20, 2024, 23:20 IST
Share
IAS
IAS

अब 1997 बैच के आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सुखवीर सिंह अब तक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रशंसकरण विभाग में बतौर प्रमुख सचिव पदस्थ थे। उच्च शिक्षा विभाग का उनके पास अतिरिक्त प्रभार था।

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार, 20 अगस्त को देर रात नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वर्ष 1993 बैच के आईएएस अनुपम राजन को अब उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अभी तक वे प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी थे। अब 1997 बैच के आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सुखवीर सिंह अब तक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रशंसकरण विभाग में बतौर प्रमुख सचिव पदस्थ थे। उच्च शिक्षा विभाग का उनके पास अतिरिक्त प्रभार था। वर्ष 1996 बैच के आईएएस अमित राठौर को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास वाणिज्यिक कर विभाग का काम भी रहेगा। 2007 बैच के आईएएस श्रीमन शुक्ला को शहडोल संभाग का आयुक्त बनाया गया है। अभी उनके पास प्रबंध संचालक, कृषि विपणन बोर्ड, सह आयुक्त मंडी सहित अन्य जिम्मेदारियां थीं।

देखें पूरी सूची...किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई...

तबादला
तबादला

तबादला सूची
तबादला सूची

आधी रात को किए थे थोकबंद तबादले

इससे पहले बीते हफ्ते ही राज्य सरकार ने थोकबंद तबादले किए थे। इनमें कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया था। हालांकि अभी विभागों के छोटे अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सरकार ने तबादला नीति नहीं लाने की तो तैयारी कर ली है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तबादलों से प्रतिबंध कब और कितने कितने के लिए हटाया जाएगा। पहले माना जा रहा था कि 20 अगस्त को कैबिनेट बैठक में सरकार तबादला नीति में संशोधन को हरी झंडी दे देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश IAS ट्रांसफर
  • मप्र में तबादला नीति
  • Hindi News
  • आईएएस श्रीमन शुक्ला
  • IAS अनुपम राजन
  • IAS सुखवीर सिंह
  • आईएएस अमित राठौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा