पिछला लोकसभा चुनाव लाखों वोट से जीते 9 चेहरे इस बार नहीं आएंगे नजर, बीजेपी की कौन सी गाइडलाइन बनी रुकावट ?
Rahul Garhwal | Jan 30, 2024, 18:33 IST
पिछला लोकसभा चुनाव लाखों वोट से जीते 9 चेहरे इस बार नहीं आएंगे नजर, बीजेपी की कौन सी गाइडलाइन बनी रुकावट ?
पिछला लोकसभा चुनाव लाखों वोट से जीते 9 चेहरे इस बार नजर नहीं आएंगे।
अरुण तिवारी, BHOPAL. इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 9 दिग्गज नेता नजर नहीं आएंगे। ये वही नेता हैं जो पिछला लोकसभा चुनाव भारी मतों से जीते थे। इनके चुनाव लड़ने में एक बड़ी रुकावट आ सकती है। ये रुकावट है बीजेपी की नई गाइडलाइन। पीएम नरेंद्र मोदी नए और युवा चेहरे चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नया पैमाना तय किया है। यदि इस गाइडलाइन के आधार पर ही टिकट बांटे गए तो 2009 में चुने गए 9 सांसद इस लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे।
क्या है नया पैमाना, कौन से नेता रहेंगे नदारद ?
लोकसभा चुनाव में टिकट देने के लिए बीजेपी ने एक नई गाइडलाइन तैयार की है। इस गाइडलाइन के हिसाब से 3 बार या इससे अधिक सांसद रहे नेताओं को टिकट से दूर रखा जाएगा। यानी उनको इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। इसके पीछे कारण कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए और युवा चेहरों को सांसद बनाना चाहते हैं। यदि इस गाइडलाइन ने काम किया तो प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में नए चेहरे नजर आएंगे।
किसके टिकट पर लटकी तलवार ?
9 चेहरों में 5 नेता ऐसे हैं जो सांसद से विधायक बन गए हैं। उनको मंत्री बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने ये साफ कर दिया है कि अगले 5 साल वे इसी भूमिका में रहेंगे। जाहिर है कि वे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे। 2 सांसद विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। इनके समेत 4 सांसद ऐसे हैं जो 3 बार से ज्यादा के सांसद हैं। इसलिए इन पर टिकट कटने की तलवार लटक रही है।
लोकसभा चुनाव में नजर नहीं आएंगे ये नेता
नरेंद्र सिंह तोमर - विधानसभा अध्यक्ष
प्रहलाद पटेल - पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री
राकेश सिंह - लोक निर्माण मंत्री
उदय प्रताप सिंह - स्कूल शिक्षा मंत्री
रीति पाठक - विधायक, मंत्री नहीं बनीं तो लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना
फग्गन सिंह कुलस्ते - विधानसभा चुनाव हारे, 6 बार सांसद
गणेश सिंह - विधानसभा चुनाव हारे, 4 बार सांसद
छतर सिंह दरबार - धार सांसद, 3 बार सांसद
डॉ. वीरेंद्र कुमार - टीकमगढ़ सांसद, 7 बार सांसद
जल्द जारी होगी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
इस बार संभावना ये भी है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जल्द जारी कर सकती है। सूत्रों की मानें तो मध्यप्रदेश की एक लिस्ट फरवरी में जारी हो सकती है। बीजेपी में इस बारे में विचार चल रहा है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari