ASI सर्वे का 93वां दिन : भोजशाला में भगवान शिव और वासुकी की 7 फन वाली मूर्तियां मिलीं

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश की धार भोजशाला में शनिवार, 22 जून को 93वें दिन सर्वे कार्य किया गया। शनिवार को 9 अवशेष मिले, जिसमें वासुकी नाग की खंडित मूर्ति है। यहां भगवान भोलेनाथ की गोल आकार वाली काले पाषाण की मूर्ति मिली है...

ASI सर्वे का 93वां दिन : धार भोजशाला में आज शनिवार, 22 जून को उत्तरी भाग में मिट्टी हटाई गई। केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम को 93वें दिन मिट्टी हटाने के दौरान 9 अवशेष मिले हैं। इसमें भगवान वासुकी की 7 फन वाली खंडित मूर्ति और भगवान भोलेनाथ की गोल आकार वाली काले पत्थर की मूर्ति मिली है। यह मूर्ति जटाधारी है और बैठक स्वरूप में है साथ ही एक कलश मिला है।

शनिवार को 9 अवशेष मिले


भोजशाला के उत्तरी भाग में 7वें दिन खुदाई कार्य के पहले 10 फीट तक जमीं मिट्टी को हटाया गया। अब तक जमीन की 5 फीट गहराई तक खुदाई हो चुकी है। इसके बाद 15 फीट मिट्टी हटाने के बाद कई अवशेष मिल रहे हैं। शनिवार को 9 अवशेष मिले हैं, जिसमें 7 फन वाली वासुकी नाग की खंडित मूर्ति भी है। काले पाषाण की करीब 2 फीट की मूर्ति में सातों सर्प के फन दिख रहे हैं। नीचे का भाग खंडित है। भगवान भोलेनाथ की गोल आकार वाली काले पाषाण की करीब डेढ़ से 2 फीट की मूर्ति मिली है। यह जटाधारी है और बैठक स्वरूप में है, वहीं एक कलश मिला है, जो सामान्य से बड़े आकार का है।

ये खबर भी पढ़ें...

ASI सर्वे का 92वां दिन : भोजशाला में दो और अवशेष मिले, नमाज पढ़ी

अब तक 33 मूर्तियां और 1800 अवशेष मिले


भोजशाला में सर्वे के दौरान अब तक 33 मूर्तियां मिल चुकी हैं। इनमें महिषासुर, भगवान गणेश की दो मूर्तियां, भैरवनाथ, मयूर पंख वाले कृष्ण, हनुमानजी सहित ब्रह्माजी की परिवार सहित मूर्तियां हैं। अब तक हुई खुदाई में 1800 अवशेष मिले हैं। इनमें से 550 टुकड़े बड़े आकार के हैं जबकि शेष छोटे हैं। शेष 5 दिनों में भी उत्तरी भाग में ही खुदाई होने का अनुमान है। यहां पर अधिक गहराई तक खुदाई होगी। इधर, भोजशाला से जो अवशेष मिले हैं, उनको स्थानीय स्तर पर ही रखे जाने की संभावना है।

Tags:
  • धार भोजशाला
  • केंद्रीय पुरातत्व विभाग
  • 9 अवशेष मिले
  • ASI सर्वे का 93वां दिन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर