बेरोजगार छात्र को कॉलेज की फीस भरने के पड़ रहे लाले, इनकम टैक्स का 46 करोड़ का नोटिस
Marut raj | Mar 29, 2024, 23:30 IST
A case of fake GST registration on the PAN card of a Gwalior student came to light द सूत्र
ग्वालियर के रहने वाले एक छात्र के पेन कार्ड पर दिल्ली, पुणे में किसी ने फर्म का जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा लिया। फर्म में करोड़ों की जीएसटी चोरी का केस बनने के बाद छात्र को वसूली का नोटिस भेजा गया है।
भोपाल. एक कॉलेज छात्र को आयकर विभाग ने 46 करोड़ के ट्रांजेक्शन का नोटिस भेजा है। मामला ग्वालियर का है। छात्र एसएलपी कॉलेज से एमए इंग्लिश कर रहा है। उसका कहना है कि उसके पास फीस भरने तक के पैसे नहीं रहते। वह करोड़ों का कारोबार कैसे कर लेगा। छात्र के पास 27 जनवरी को आयकर विभाग से नोटिस आया तो वह इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचा। यहां खुलासा हुआ है कि उसके PAN कार्ड के आधार पर दिल्ली-पुणे में एक GST फर्म रजिस्टर्ड है।
ग्वालियर के हस्तिनापुर का रहने वाला प्रमोद दंडोतिया एमए का छात्र है। 27 जनवरी को उसक पोस्टल एड्रेस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक नोटिस आया था। नोटिस आने पर वह आश्चर्य चकित था। उसे लगा कुछ गलती हो गई होगी। इस पर वह आयकर विभाग के ऑफिस पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसके नाम से GST फर्ज रजिस्टर्ड है। इसमें साल 2021 से जनवरी 2024 तक 46 करोड़ का लेनदेन हुआ है। उस पर GST चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है।
प्रमोद को बताया गया कि उसके नाम से बने GST फर्म को दिल्ली और पुर्ण में ऑपरेट किया जा रहा है। फर्म के अकाउंट में करोड़ों का लेनदेन दिखाया जा रहा है। इसमें GST नहीं भरा जा रहा है। इस कारण उसको नोटिस तलब किया गया है। इतनी इनकम होने पर इनकम टैक्स भी अदा नहीं किया जा रहा है।
साइबर सेल में शिकायत
प्रमोद शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी के पास पहुंचा और अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया। छात्र को पुलिस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। वहीं आयकर विभाग के अफसर ने छात्र को पुलिस के पास जाकर अपने साथ हुए फ्रॉड की प्राथमिकी की दर्ज करा कर उसकी प्रति डिपार्टमेंट में जमा कराने को कहा है।
किसी ने जीएसटी फर्म रजिस्टर्ड कराई

छात्र के नाम पर फर्जी कंपनी
प्रमोद को बताया गया कि उसके नाम से बने GST फर्म को दिल्ली और पुर्ण में ऑपरेट किया जा रहा है। फर्म के अकाउंट में करोड़ों का लेनदेन दिखाया जा रहा है। इसमें GST नहीं भरा जा रहा है। इस कारण उसको नोटिस तलब किया गया है। इतनी इनकम होने पर इनकम टैक्स भी अदा नहीं किया जा रहा है।
साइबर सेल में शिकायत
प्रमोद शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी के पास पहुंचा और अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया। छात्र को पुलिस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। वहीं आयकर विभाग के अफसर ने छात्र को पुलिस के पास जाकर अपने साथ हुए फ्रॉड की प्राथमिकी की दर्ज करा कर उसकी प्रति डिपार्टमेंट में जमा कराने को कहा है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari