पालतू कुत्ते को नदी में बचाने के लिए कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई, हादसा केरवा नदी में हुआ, मैनिट से एमटेक किया था युवक

The Sootr | Jan 03, 2024, 24:00 IST
Share
 पालतू कुत्ते को नदी में  बचाने के लिए कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई, हादसा केरवा नदी में हुआ, मैनिट से एमटेक किया था युवक
पालतू कुत्ते को नदी में बचाने के लिए कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई, हादसा केरवा नदी में हुआ, मैनिट से एमटेक किया था युवक

एक युवक 2 युवतियों के साथ घूमने गया था। युवक का नाम सरल निगम पिता सुधीर निगम बताया जा रहा है।

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। अपने पालतू कुत्ते को नदी में बहते देख बचाने के लिए कूदे युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना पर्यटन क्षेत्र केरवा नदी की है। रातीबड़ पुलिस के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। एक युवक 2 युवतियों के साथ घूमने गया था। युवक का नाम सरल निगम पिता सुधीर निगम बताया जा रहा है। 23 वर्षीय सरल मैनिट (मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी) में एमटेक से इसी वर्ष वह पास आउट हुआ था। वह भोपाल के चूना भट्टी स्थित सागर गार्डन कॉलोनी का रहने वाला था।

युवतियां बच गईं, पर सरल डूब गया

पुलिस के अनुसार वह बुधवार सुबह करीब 9:30 दो युवतियों के साथ घूमने निकला था। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। वे नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान कुत्ता बहने लगा। यह देखकर सरल ने भी नदी में आगे की तरफ बढ़ गया। वहां, पानी ज्यादा गहरा था। उसे देखकर दोनों युवतियां भी पानी में कूद गईं। कुछ देर बाद युवतियां जैसे-तैसे किनारे पर पहुंच गई और डॉग भी पानी से बाहर निकल आया, लेकिन युवक नहीं निकला।

शव 3 घंटे की मशक्कत के बाद मिला

मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने 10 फीट गहरे पानी में 3 घंटे सर्चिंग के बाद सरल का शव बाहर निकाला। जब सरल का शव बाहर निकाला गया तो उसके चेहरे पर जख़्म के निशान थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये पत्थर से टकराने या झाड़ियों में फंसने की वजह से हुए होंगे।

Tags:
  • भोपाल
  • Bhopal
  • एमपी भोपाल
  • MP Bhopal
  • केरवा नदी
  • मैनिट
  • एमटेक
  • डॉग
  • Kerwa River
  • MANIT
  • MTech
  • Dog
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं