आंख मारे गाने पर डांस के वायरल वीडियो को लेकर क्या बोलीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय

Rahul Garhwal | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
आंख मारे गाने पर डांस के वायरल वीडियो को लेकर क्या बोलीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय
आंख मारे गाने पर डांस के वायरल वीडियो को लेकर क्या बोलीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में दमोह से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय ने डांस के वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। नतीजों से पहले हर जगह एक डांस वीडियो की चर्चा है। ये वीडियो दमोग से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडेय का है। आंख मारे गाने पर चाहत पांडेय का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर चाहत पर निशाना साध रही हैं, तो वहीं उनके फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं इसे लेकर अब चाहत का बयान सामने आया है।

चाहत पांडेय ने क्या कहा ?

आप प्रत्याशी चाहत पांडेय ने कहा कि इन दिनों मेरा एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैं बॉलीवुड सॉन्ग 'आंख मारे' पर डांस कर रही हूं। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि ये डांस वीडियो मेरे घर का है और बहुत साल पुराना है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो नेता ये वीडियो शेयर करके मुझे भला-बुरा कह रहे हैं, उनकी सोच बहुत ही ओछी है। मैं एक्टर हूं और डांस करना मेरा शौक है।

चाहत ने इसे बताया साजिश

चाहत ने कहा कि वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी वजह से मुझे ट्रोल किया जाए। ये पूरी तरह साजिश के तहत एक अच्छे वीडियो को गलत तरीके से प्रेजेंट करके आम आदमी पार्टी और एक लड़की को बदनाम किया जा रहा है।

हिजाब वाली तस्वीर पर भी दी सफाई

Home - 2023-11-24T193800.457.jpg
Home - 2023-11-24T193800.457.jpg

चाहत पांडेय ने अपनी हिजाब वाली वायरल तस्वीर को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वो फोटो एक सीरियल की है। इसमें वे मुस्लिम लड़की का किरदार कर रही थीं। ये फोटो उस समय की है, जिसे अब लोग एक विशेष समूह से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए..

प्राइमरी टीचर्स की पोस्टिंग के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, Dled छात्रों की याचिकाओं पर Bed छात्रों ने पेश किए आवेदन

2016 में हुई थी चाहत पांडेय के एक्टिंग करियर की शुरुआत

आप प्रत्याशी चाहत पांडेय ने 2016 में पवित्र बंधन से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें राधा कृष्णन में राधा का किरदार निभाने के लिए चुना गया था। हालांकि बाद में उनकी जगह मल्लिका सिंह को कास्ट कर लिया गया था। 2019 में एक्ट्रेस को हमारी बहू सिल्क में मुख्य किरदार मिला। इसके बाद चाहत को दुर्गा माता की छाया और नथ- जेवर या जंजीर जैसे शो में देखा गया था।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Chahat Pandey
  • Chahat Pandey dance video viral
  • Chahat Pandey viral video
  • Chahat Pandey statement
  • चाहत पांडेय
  • चाहत पांडेय डांस वीडियो वायरल
  • चाहत पांडेय वायरल वीडियो
  • चाहत पांडेय का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई