मध्य प्रदेश की बेटी आरती सोंती ने रचा इतिहास, 6 महीने में मिलीं 6 सरकारी नौकरियां

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 15, 2025, 15:45 IST
Share
Arti Sonti
Arti Sonti

शाजापुर निवासी आरती सोंती ने मात्र छह महीनों में 6 अलग-अलग सरकारी पदों पर चयनित होकर मिसाल कायम की है। 21 साल की आरती कई युवाओं के लए प्रेरणा बन चुकी हैं।

MP News : शाजापुर निवासी आरती सोंती ने वह कर दिखाया है, जो कई युवा सपने में भी नहीं सोच पाते। मात्र 21 वर्ष की उम्र में आरती ने बीते छह महीनों में 6 अलग-अलग सरकारी पदों पर चयनित होकर मिसाल कायम की है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के और पहले प्रयास में ही यह उपलब्धियां हासिल कीं।

किन-किन पदों पर हुआ चयन?

आरती सोंती का हाल ही में केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित संस्था एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर असोसिएट के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले आरती न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी, मप्र ग्रामीण बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर, मप्र ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा में कस्टमर सर्विस असोसिएट के रूप में चयनित हो चुकी हैं। इन सभी परीक्षाओं को आरती ने अगस्त 2024 से मार्च 2025 के बीच पास किया है।
ये भी पढ़ें ESIC Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, 70 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी

आरती पूर्व राज्यमंत्री भगवानसिंह सोंती की पोती हैं

आरती सोंती पूर्व राज्यमंत्री स्व. भगवानसिंह सोंती की पोती और एडवोकेट अमरसिंह सोंती की बेटी हैं। उनके भाई एडवोकेट अमितसिंह सोंती ने बताया कि आरती ने अपने माता-पिता के सहयोग और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया। उनका कहना है कि आरती की मेहनत, आत्मनिष्ठा और समर्पण सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी में क्या होता है पे-स्केल, किस स्केल पर कितनी मिलती है सैलरी, जानें सबकुछ

आरती की सफलता का मंत्र

आरती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए बताया कि उन्होंने कोचिंग के बजाय सेल्फ-स्टडी को अपनाया और इसके लिए एक स्पष्ट रणनीति के साथ पढ़ाई की। उनका मानना है कि अगर योजना सही हो और मेहनत सच्ची, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। आत्म निर्भरता और समर्पण ही मेरे सफलता मंत्र रहे हैं और इसी से मैंने बिना कोचिंग के पहले प्रयास में 6 सरकारी नौकरियां हासिल कीं। thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • केंद्र सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • सरकारी नौकरी
  • शाजापुर
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • सफलता
  • SBI
  • प्रेरणा
  • आरती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई