करोड़ों का ठेका फिर क्यों ESB की चार भर्ती परीक्षा में फेल हुए सर्वर
Sanjay Sharma | Jun 08, 2026, 22:31 IST
Photograph: (thesootr)
ABVP ने MPESB के सामने जमकर प्रदर्शन किया। वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं सर्वर फेल से रद्द होने से नाराज छात्रों के साथ पहुंचे एबीवीपी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने MPESB के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- कर्मचारी चयन मंडल की चार भर्ती परीक्षाएं रद्द होने से जमा हुए हजारों छात्र।
- विद्यार्थी परिषद और दूर- दूर से आए छात्रों ने चयन मंडल से मांगा जवाब।
- कंपनियों को करोड़ों देने पर गड़बड़ी के लिए क्यों नहीं तय हो रही जिम्मेदारी।
- छात्रों ने लगाए कर्मचारी चयन मंडल पर भविष्य से खिलवाड़ के आरोप।
दूसरी पाली सर्वर में खराबी के कारण निरस्त हुई। ABVP ने इसे छात्रों के साथ अन्याय कहा है। संगठन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश स्तर की परीक्षा अचानक रद्द होने से छात्र परेशान हैं। हजारों परीक्षार्थियों को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी है। उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ है। दूर से आए छात्रों को आर्थिक नुकसान हुआ है। छात्रों के मन में परीक्षा सिस्टम पर सवाल उठे हैं। उनके अंदर असंतोष और निराशा है।
भविष्य से हो रहा खिलवाड़
यह छात्रों के साथ अन्याय और उनके भविष्य से खिलवाड़ है। परीक्षा जीवन का अहम पड़ाव है। छात्र सालों तक कड़ी मेहनत करके तैयारी करते हैं। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।
करोड़ों खर्च करने का क्या फायदा
ईएसबी परीक्षाओं के संचालन के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों का सहारा लेता है। उन्हें करोड़ों रुपए के ठेके दिए जाते हैं। हाल ही में एप्टेक जैसी कंपनियों को काम दिए गए उनकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
चार भर्ती परीक्षाओं में एक जैसी समस्या बताकर रद्द करने से लाखों अभ्यर्थी परेशान हुए हैं। इसके लिए जांच की जानी चाहिए और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई भी होनी चाहिए। एबीवीपी ने भी सरकार से उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर इसकी जांच कराने की मांग की है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP के आबकारी अफसरों का खजाना: वेतन 2 करोड़, संपत्ति 150 करोड़
GAD पोर्टल पर 56 अफसरों ने छिपाई अचल संपत्ति, IPR में खाली फॉर्म का खेल
एक FIR, कई सवाल: इंदौर में घिरे शेंडगे-दिघे-मनीष के नाम महेश्वर के जमीन विवाद में भी सामने आए
छुट्टियों में घर सूना छोड़कर जा रहे हैं? पहले पढ़ लीजिए मध्यप्रदेश की ये चौंकाने वाली खबर
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava