ACP शिवेंद्र जोशी को सायबर अरेस्ट के लिए सीबीआई अधिकारी बनकर आया पोलैंड से कॉल, वसूली की कोशिश

Sanjay Gupta | Jul 04, 2024, 10:55 IST
Share
ACP शिवेंद्र जोशी
ACP शिवेंद्र जोशी

एसीपी को जनसुनवाई की शिकायतें सुन रहे थे, उनके पास अन्नपूर्णा एसीपी का भी प्रभार है। इसी दौरान उनके नंबर पर वाट्सअप कॉल आया, जिसमें पुलिस अधिकारी की डीपी थी। आरोपी ने फोन पर कहा कि मैं सीबीआई अफसर बोल रहा हूं।

इंदौर में सायबर अरेस्ट की वारदात बढती जा रही है। अब सायबर अपराधियों को हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि वह पुलिस अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा घटना इंदौर में इंटेलीजेंस में पदस्थ ACP शिवेंद्र जोशी के साथ हुई। इन्हें डिजिल अरेस्ट कर वसूली की कोशिश हुई, वह भी सीबीआई अधिकारी बनकर।

पोलैंड के नंबर से आया था वाट्सअप कॉल

एसीपी मंगलवार को जनसुनवाई की शिकायतें सुन रहे थे, उनके पास अन्नपूर्णा एसीपी का भी प्रभार है। इसी दौरान उनके नंबर पर वाट्सअप कॉल आया, जिसमें पुलिस अधिकारी की डीपी थी। आरोपी ने फोन पर कहा कि मैं सीबीआई अफसर बोल रहा हूं।

कहा कि हमने तुम्हारे परिचित चार लोगों को पकड़ा है। फोन 48732078186 नंबर से आया था। उस पर आईपीएस विजय कुमार की डीपी लगी हुई थी।

गिरफ्तार करने की धमकी दी

पोलैंड का कोड नंबर देख एसीपी समझ गए कि यह साइबर अपराधियों की चाल है। परिचय देने पर आरोपित अभद्रता करते हुए गिरफ्तार करने की धमकी देने लगा। इस पर एसीपी ने फटकार लगा दी। उनके फटकार लगाने और साइबर सेल से जांच करवाने की बात बोलते ही फोन काट दिया। आरोपित रुपये वसूलने की कोशिश कर रहे थे।

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क से काल कर रहे अपराधी

साइबर अपराधी जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल करते हैं। वीपीएन कालिंग को ट्रेस करना आसान नहीं है। आरोपित वीपीएन की सहायता से मनचाहे देश के कोड और नंबर डिस्प्ले करवाते हैं।

इंटरनेट कॉलिंग होने से लोकेशन और सीडीआर निकालना भी संभव नहीं हो पाता है। डिजिटल अरेस्ट में झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा के गैंग की जानकारी मिली है।

इस तरह कर रहे ठगी

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि आरोपित कॉल कर पार्सल में ड्रग्स, फर्जी पासपोर्ट और बैंक खातों का मानव तस्करी में इस्तेमाल होने की धमकी देते है।

पुलिस, सीबीआइ, बैंक और नारकोटिक्स अधिकारी बनकर उन्हें वीडियो कॉल से निगरानी में रख लेते हैं, बाद में सत्यापन के बहाने से खातों में जमा राशि को ठग अपने खातों में जमा करवा लेते हैं।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CP शिवेंद्र जोशी
  • ACP Shivendra Joshi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा