अब 21 सितंबर को होगा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम, भारी बारिश के चलते लिया फैसला, CM ने दी जानकारी

Vikram Jain | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
अब 21 सितंबर को होगा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम, भारी बारिश के चलते लिया फैसला, CM ने दी जानकारी
अब 21 सितंबर को होगा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम, भारी बारिश के चलते लिया फैसला, CM ने दी जानकारी

ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण और संत सम्मेलन का कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा। भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

BHOPAL. मध्यप्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते ओंकारेश्वर में आयोजित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण और संत सम्मेलन का कार्यक्रम तीन दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यह कार्यक्रम पहले 18 सितंबर को होना था, लेकिन भारी बारिश के चलते आयोजन अब 21 सितंबर को होगा। इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह ने जानकारी दी।

कार्यक्रम को लेकर सीएम शिवराज ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं। सीएम ने बताया कि ओंकारेश्वर में प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के आशीर्वाद से मां नर्मदा स्थित डैम भर गए हैं। मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है।

सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, धार, आलीराजपुर और खंडवा जिले में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सारी टीमें अलर्ट पर रहे और लोगों के फंसे होने संबंधी सूचना मिलने पर क्विक रिस्पॉन्स करें। अति वृष्टि और नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण फंसे हुए लोगों को तुरंत रेस्क्यू करने के निर्देश सीएम ने दिए हैं। संबंधित जिलों की एसडीआरएफ टीम भी अलर्ट पर है और सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिला प्रशासन के संपर्क में सीएम

सीएम ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम कॉल कर ली गई है। इंदौर संभाग के कमिश्नर और सभी कलेक्टर वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री संबंधित सभी जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय सभी जिलों से अतिवृष्टि से संबंधित सूचनाओं पर समन्वय कर रहा है।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Adi Shankaracharya statue in Omkareshwar
  • statue unveiling program in Omkareshwar
  • heavy rain in MP
  • program in Omkareshwar to be held on 21st September
  • ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य प्रतिमा
  • ओंकारेश्वर में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम
  • एमपी में भारी बारिश
  • ओंकारेश्वर में कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा