आदिवासी युवती से प्रेम विवाह करना उपसरपंच को पड़ा भारी, पंचायत ने लगाया 1.30 लाख जुर्माना

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 16, 2025, 16:11 IST
Share
The sootr
The sootr

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई ब्लॉक के छोटे से गांव सालढ़ाना में प्रेम ने परंपरा की दीवारों को लांघने की हिम्मत दिखाई। गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव ने समाज की बंदिशों को दरकिनार करते हुए अपने दिल की आवाज सुनी और एक आदिवासी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली।

MP News : छिंदवाड़ा जिले के हर्रई ब्लॉक स्थित सालढ़ाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव ने अपनी मर्जी से एक आदिवासी युवती, पंचवती उईके से कोर्ट मैरिज की। लेकिन यह फैसला इलाके की परंपरागत सोच रखने वाली पंचायतों को नागवार गुजरा। नतीजा ये हुआ कि दस गांवों के सरपंचों ने मिलकर एक पंचायत बुलाई और उपसरपंच पर 1.30 लाख का जुर्माना ठोक दिया। चेतावनी भी दी की यदि रकम नहीं दी गई तो समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा

ये खबर भी पढ़ें : जनता ने चुनने से पहले नेताजी की परीक्षा ली | Panchayat Chunav | Sarpanch |

पंचायत 'न्यायालय', प्रेम 'अपराध'

सितंबर 2024 में सालढाना और आसपास के 10 गांवों के सरपंच एकजुट हुए। उन्होंने अपनी 'अदालत' लगाई और एक 'अपराध' तय किया। एक गैर-आदिवासी युवक द्वारा आदिवासी महिला से विवाह। तुरंत ही सजा सुना दी और भारी जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार की धमकी।

ये खबर भी पढ़ें : वादाखिलाफी के खिलाफ सरपंच प्रतिनिधि की भूख हड़ताल | Sarpanch | Ratlam |

साल गुजऱ गया, जख्म अब भी हरे हैं

शादी को एक साल हो चुका है, मगर पंचायत का 'न्याय' अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा। जब उपसरपंच ने अब तक जुर्माना नहीं चुकाया, तो पंचायत की ओर से बिरजू पिता जहरलाल जनसुनवाई में पहुंच गए और बोले हमारा जुर्माना दिलवाइए! अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि पंचायत का यह फैसला गैरकानूनी पाया गया, तो सरपंचों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मोहन सरकार जल्द पूरा करने जा रही अपना चुनावी वादा, अब बेटियों की शादी पर मिलेगी इतनी राशि, जानें

ये खबर भी पढ़ें : VIVAH MUHURAT 2025 : 22 जनवरी से बजेंगी शहनाइयां, फरवरी में शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त

जुर्माने की राशि वसूल नहीं की जा

सरपंच के पति सुरेंद्र ने कहा 10 गांवों की संयुक्त पंचायत ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया था, लेकिन अब तक जुर्माने की राशि वसूल नहीं की जा सकी है। वहीं, उपसरपंच उरदलाल (पिता हंसराज) ने कहा कि उन्होंने एक आदिवासी महिला से आपसी सहमति से विवाह किया है और वर्तमान में वे आर्थिक रूप से जुर्माना चुकाने में सक्षम नहीं हैं।"

Tags:
  • पंचायत
  • सरपंच
  • Panchayat chunav
  • आदिवासी युवती
  • Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
  • VIVAH MUHURAT 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच