इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त, एक लाख नाम कटे
Aman Vaishnav | Jun 10, 2026, 14:00 IST
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जल्द आने वाली है। वहीं इस बार लगभग एक लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने इन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है।
- किस्त आने से पहले ही एक लाख महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं।
- नाम हटने की बड़ी वजह ई-केवाईसी का पूरा न होना और समग्र आईडी का डिलीट होना है।
- पात्रता पूरी न करने वाली महिलाओं को भी योजना से बाहर कर दिया गया है।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच इस योजना का पैसा जारी करते हैं।
वहीं इस बार लगभग एक लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने इन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इनके बैंक खाते में योजना का पैसा नहीं आएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने योजना की 36वीं किस्त 13 मई को जारी की थी।
आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इस बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम क्यों काटे गए हैं।
a013212a-e3e
ई-केवाईसी ने फंसा दिया पेंच
जानकारी के अनुसार सतना जिले से एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया था। यहां बिना किसी वजह के बड़ी संख्या में महिलाओं की समग्र आईडी ही डिलीट कर दी गई।
ये वो महिलाएं थीं जो पहले से पूरी तरह से सत्यापित थीं और लगातार योजना का लाभ ले रही थीं। समग्र आईडी डिलीट होने के कारण वे सीधे तौर पर योजना से बाहर हो गईं।
4515c796-e36
इन महिलाओं के नाम भी सूची से हटे
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा इस बार पैसा?
जिन महिलाओं ने अपनी समग्र आईडी और बैंक खाते की जानकारी को आपस में लिंक या अपडेट नहीं कराया है।
समग्र आईडी डिलीट होना
कई महिलाओं की समग्र आईडी बिना किसी कारण के डिलीट हो गई है।
पात्रता की जांच
उम्र सीमा, वैवाहिक स्थिति और परिवार की आय के नियमों में बदलाव।
अन्य सरकारी लाभ
जिन परिवारों में सरकारी नौकरी है या जो अन्य किसी सरकारी योजना की पात्रता के दायरे में आ गए हैं।
किस्तों को लेकर बना हुआ है सस्पेंस
इसकी वजह से लाभार्थियों के बीच किस्तों को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। अब जिन महिलाओं के नाम अस्थायी रूप से हटाए गए हैं।
अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
- समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
- समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उस नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
- इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।
लाड़ली बहना योजना की किस्तों के समय
| किस्त नंबर | महीना और साल | ट्रांसफर होने की तारीख | प्रति महीना राशि |
| 1st | जून 2023 | 10 जून 2023 | 1000 रुपए |
| 2nd | जुलाई 2023 | 10 जुलाई 2023 | 1000 रुपए |
| 3rd | अगस्त 2023 | 10 अगस्त 2023 | 1250 रुपए |
| 4th | सितम्बर 2023 | 10 सितम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 5th | अक्टूबर 2023 | 4 अक्टूबर 2023 | 1250 रुपए |
| 6th | नवम्बर 2023 | 7 नवम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 7th | दिसम्बर 2023 | 10 दिसम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 8th | जनवरी 2024 | 10 जनवरी 2024 | 1250 रुपए |
| 9th | फरवरी 2024 | 9 फरवरी 2024 | 1250 रुपए |
| 10th | मार्च 2024 | 1 मार्च 2024 | 1250 रुपए |
| 11th | अप्रैल 2024 | 5 अप्रैल 2024 | 1250 रुपए |
| 12th | मई 2024 | 4 मई 2024 | 1250 रुपए |
| 13th | जून 2024 | 7 जून 2024 | 1250 रुपए |
| 14th | जुलाई 2024 | 5 जुलाई 2024 | 1250 रुपए |
| 15th | अगस्त 2024 | 10 अगस्त 2024 | 1500 रुपए |
| 16th | सितम्बर 2024 | 9 सितम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 17th | अक्टूबर 2024 | 4 अक्टूबर 2024 | 1250 रुपए |
| 18th | नवम्बर 2024 | 9 नवम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 19th | दिसम्बर 2024 | 10 दिसम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 20th | जनवरी 2025 | 10 जनवरी 2025 | 1250 रुपए |
| 21st | फरवरी 2025 | 10 फरवरी 2025 | 1250 रुपए |
| 22nd | मार्च 2025 | 7 मार्च 2025 | 1250 रुपए |
| 23rd | अप्रैल 2025 | 16 अप्रैल 2025 | 1250 रुपए |
| 24th | मई 2025 | 15 मई 2025 | 1250 रुपए |
| 25th | जून 2025 | 10 जून 2025 | 1250 रुपए |
| 26th | जुलाई 2025 | 12 जुलाई 2025 | (1250 रुपए |
| 27th | अगस्त 2025 | 10 अगस्त 2025 | 1,250 + 250 रुपए |
| 28th | सितम्बर 2025 | 12 सितम्बर 2025 | 1250 रुपए |
| 29th | अक्टूबर 2025 | 10 अक्टूबर 2025 | 1250 रुपए |
| 30th | नवम्बर 2025 | 10 नवम्बर 2025 | 1500 रुपए |
| 31st | दिसम्बर 2025 | 9 दिसम्बर 2025 | 1500 रुपए |
| 32nd | जनवरी 2026 | 16 जनवरी 2026 | 1500 रुपए |
| 33rd | फरवरी 2026 | 10 फरवरी 2026 | 1500 रुपए |
| 34th | मार्च 2026 | 13 मार्च 2026 | 1500 रुपए |
| 35th | अप्रैल 2026 | 10 अप्रैल 2026 | 1500 रुपए |
| 36th | मई 2026 | 13 मई 2026 | 1500 रुपए |
| 37th (Next) | जून 2026 | 10 से 15 जून (संभावित) | 1500 रुपए |
ये खबरें भी पढ़िए...
लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार
न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ
सरकारी महिला कर्मचारी ले रही थीं लाड़ली बहना योजना का पैसा, ऐसे खुला राज, वसूली की तैयारी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj