प्रवेश नीति : मप्र के स्कूलों में नौवीं कक्षा में 13 साल से कम उम्र के छात्र नहीं ले सकेंगे प्रवेश
Jitendra Shrivastava | Jun 28, 2024, 20:26 IST
thesootr
मध्यप्रदेश में नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए छात्र की उम्र 13 साल का से कम नहीं होनी चाहिए। माशिमं ने यह स्थिति एक अप्रैल तक के लिए निश्चित की है। साथ ही नर्सरी कक्षा में तीन साल से साढ़े चार साल की उम्र को बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा...
प्रवेश नीति : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2024-25 के लिए नौवीं से 12वीं तक की प्रवेश नीति जारी कर दी है। इसमें माशिमं मध्यप्रदेश बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूलों में नौवीं कक्षा में 13 साल से कम उम्र के छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही नर्सरी कक्षा में तीन साल से साढ़े चार वर्ष की उम्र में बच्चों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए उम्र की समय-सीमा को माशिमं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तय किया है। अभी तक स्कूलों में पहली कक्षा में दिए गलत उम्र में प्रवेश के नामांकन में परेशानी बन गया था।नौवीं
मप्र स्कूल शिक्षा विभाग की पहली कक्षा में प्रवेश के लिए कम से कम आयु पांच वर्ष की थी। राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार माशिमं भी नौवीं के नामांकन में न्यूनतम आयु 13 साल (5 प्लस 8) था, लेकिन कई छात्र सरकारी स्कूलों में आठवीं की कक्षा में 12 साल तक के थे। वर्तमान में माशिमं में नौवीं में नामांकन का कार्य चल रहा है। इसमें 31 दिसंबर 2010 के बाद जन्म लेने वाले छात्रों का नौवीं में नामांकन नहीं हो रहा है। इससे हजारों छात्रों का नामांकन नहीं हो पाया है, जबकि नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक है।
मप्र स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों को तीन से पांच साल की उम्र में आंगनबाड़ी में प्रवेश दिलाता था। इसके बाद कम से कम पांच से सात साल में पहली कक्षा में प्रवेश लेते हैं। इससे आठवीं पास करने के बाद छात्रों की उम्र 13 साल होना चाहिए, लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र ने पहली में न्यूनतम उम्र पांच साल से कम उम्र के छात्रों के प्रवेश भी ले लिए। अब इन छात्रों का नौवीं में नामांकन 13 साल से कम उम्र होता था। साथ ही मप्र बोर्ड के कई निजी स्कूल दो या ढाई साल की उम्र में ही बच्चों का प्रवेश नर्सरी कक्षा में ले लेते थे।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के 7 पटवारियों की लापरवाही, कलेक्टर ने दो को किया सस्पेंड , बाकी के वेतन काटने के आदेश
मप्र बोर्ड के 10वीं परीक्षा में शामिल विद्यार्थी भाषा के तीन विषय हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में से एक को छोड़ सकते हैं। इसके स्थान पर एक विषय वोकेशनल का चयन कर सकते है। इस साल परीक्षा में बेस्ट आफ फाइव समाप्त रहेगी। 10वीं में कुल छह विषयों की परीक्षा होगी। दो विषयों में पूरक मिलेगा।
नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक
पहले आठवीं तक के छात्र 12 साल के आसपास रहते थे
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर के 7 पटवारियों की लापरवाही, कलेक्टर ने दो को किया सस्पेंड , बाकी के वेतन काटने के आदेश
ये रहेगी प्रवेश के लिए उम्र...
- प्रवेश- कम से कम उम्र ( एक अप्रैल की स्थिति में )
- नर्सरी- कम से कम उम्र तीन साल और अधिकतम उम्र साढ़े चार साल
- केजी-1- कम से कम उम्र चार साल और अधिकतम उम्र साढ़े पांच साल
- केजी-2- कम से कम उम्र पांच साल और अधिकतम उम्र साढ़े छह साल
- पहली - कम से कम उम्र छह साल और अधिकतम उम्र साढ़े सात साल
10वीं में इनमें के एक विषय ले सकते हैं
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA