सिंगर अदनान सामी को ग्वालियर कोर्ट का नोटिस, शो न करने पर घिरे

Kaushiki | Apr 25, 2026, 10:14 IST
Share
adnan sami
adnan sami

ग्वालियर एडीजे कोर्ट ने सिंगर अदनान सामी को नोटिस जारी किया। आरोप है कि 17.62 लाख रुपए एडवांस लेने के बाद भी नवंबर 2022 का लाइव शो नहीं हुआ। पुलिस ने FIR नहीं ली तो आयोजक कोर्ट पहुंचा।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • ग्वालियर के एक आयोजक ने अदनान सामी से शो बुक किया था।
  • 33 लाख रुपए में डील हुई, एडवांस में 17.62 लाख दिए गए।
  • नवंबर 2022 में शो हुआ ही नहीं, एडवांस भी वापस नहीं हुआ।
  • पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया।
  • आयोजक कोर्ट पहुंचा, ADJ कोर्ट ने नोटिस जारी किया।

शो की डील कैसे हुई

बात साल 2022 की है। ग्वालियर में एक लाइव शो का आयोजन तय हुआ। इस शो का नाम था मधोश अदनान सामी। शुरुआत में सिंगर की फीस 40 लाख रुपए मांगी गई थी। लंबी बातचीत के बाद 33 लाख रुपए में सौदा पक्का हुआ। आयोजकों ने 17.62 लाख रुपए एडवांस के तौर पर सिंगर के मैनेजर को दे दिए। पहले शो की तारीख 27 सितंबर 2022 तय थी।

230 Kg का हो गया था सिंगर, बढ़े वजन से खतरे में पड़ी जान, डॉक्टर्स बोले- बच  नहीं पाओगे... - Singer adnan sami weighed 230 kg lost 120 when doctors gave  ultimatum
230 Kg का हो गया था सिंगर, बढ़े वजन से खतरे में पड़ी जान, डॉक्टर्स बोले- बच नहीं पाओगे... - Singer adnan sami weighed 230 kg lost 120 when doctors gave ultimatum

तारीख बदली, फिर भी शो नहीं हुआ

आयोजकों ने खुद तारीख बदलने की गुजारिश की। इसके बाद शो की नई तारीख 13 नवंबर 2022 तय हुई। लेकिन इस बार भी शो नहीं हुआ। आयोजकों ने एडवांस वापस मांगा। कई बार संपर्क किया गया। हर बार आश्वासन मिला, लेकिन पैसे नहीं लौटे। आखिरकार फोन और ईमेल का जवाब देना भी बंद हो गया।

पुलिस ने नहीं सुनी, कोर्ट का रुख किया

आयोजक ने पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद एसपी और आईजी स्तर तक शिकायतें गईं। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब सभी रास्ते बंद हो गए तो आयोजक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सेवा पर उठाए सवाल. - News18 हिंदी
अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सेवा पर उठाए सवाल. - News18 हिंदी

कोर्ट में क्या मांगा गया

आयोजक की ओर से एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट में कहा कि यह धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का सीधा मामला है। निचली अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत दायर आवेदन खारिज कर दिया था।

इस फैसले को ADJ (Additional District Judge) कोर्ट में चुनौती दी गई। आवेदन में मांग की गई है कि निचली अदालत का आदेश रद्द हो और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं।

ग्वालियर ADJ कोर्ट ने जारी किया नोटिस

शुक्रवार (24 अप्रैल) को ग्वालियर एडीजे कोर्ट ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने अदनान सामी और उनकी मैनेजमेंट टीम को नोटिस जारी किया। उनसे जवाब मांगा गया है कि शो बुक होने के बाद उसे क्यों रद्द किया गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई में सामी की टीम को अपना पक्ष रखना होगा। अदनान सामी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Adnan Sami Transformation: जब मोटापे की वजह से बैठकर सोते थे अदनान, डॉक्टर  ने कहा- 6 महीने में मर जाओगे - Adnan Sami on life before he lost 160 kgs  says Was
Adnan Sami Transformation: जब मोटापे की वजह से बैठकर सोते थे अदनान, डॉक्टर ने कहा- 6 महीने में मर जाओगे - Adnan Sami on life before he lost 160 kgs says Was

कौन हैं अदनान सामी

अदनान सामी (Adnan Sami) इंडिया के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। उन्हें सुल्तान ऑफ म्यूजिक भी कहा जाता है क्योंकि वो दुनिया के सबसे तेज पियानो बजाने वाले कलाकार (Singer Adnan Sami Super hit songs)हैं। अदनान का जन्म लंदन में हुआ था। पहले उनके पास पाकिस्तान की नागरिकता थी, लेकिन अब वो पूरी तरह से इंडियन सिटीजन हैं।

अदनान ने लिफ्ट करा दे और तेरा चेहरा जैसे सुपरहिट गानें से पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। अपनी गजब की आवाज और गानें के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2020मेंपद्म श्री से भी नवाजा है। उनकी वेट लोस जर्नी आज भी लाखों लोगों के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन है।

ये खबरें भी पढ़ें...

तानसेन की नगरी पहुंचे अदनान सामी, बोले- ग्वालियर आते ही महसूस होती है संगीत की आत्मा

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में महिला का ड्रामा, 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी और दी ये धमकी

कैडर रिव्यू में 4 साल की देरी से ओवरएज हुए पुलिस अधिकारी, ग्वालियर अजाक SP सहित एडिशनल पहुंचे CAT

ग्वालियर में सिस्टम की आंखों पर बंधी पट्टी, कागजों पर बाल विवाह बंद, हकीकत में 354 नाबालिग बनीं मां

Tags:
  • ग्वालियर
  • Singer Adnan Sami
  • Singer Adnan Sami Super hit songs
  • अदनान सामी
  • Adnan Sami
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती