सांसद बनने के बाद शंकर लालवानी ने कार खरीदी, सालाना आय 6.92 लाख बढ़ी, शेयर बाजार ने दिया दोगुना फायदा

Jitendra Shrivastava | Apr 23, 2024, 15:38 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की 2019 में चल संपत्ति 29 लाख रुपए थी। अब उनकी कुल चल संपत्ति 1.49 करोड़ रुपए हो गई है। उनके पहले तीन बैंक खाते थे अब 6 हो गए हैं। चल संपत्ति में शेयर बाजार की बढ़त का भी बड़ा योगदान रहा...

संजय गुप्ता, INDORE. सांसद शंकर लालवानी ( Shankar Lalwani) ने शुभ मुहूर्त में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। हालांकि, वह 25 अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सीएम की उपस्थिति में फिर नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से सामने आया कि उनकी चल संपत्ति 1.49 करोड़ रुपए और अचल 45.80 लाख रुपए है। कुल संपत्ति 1.95 करोड़ रुपए है।

चल संपत्ति 5 गुना बढ़ गई, शेयर के भाव दोगुने हुए

साल 2019 में उनकी चल संपत्ति 29 लाख रुपए थी, अचल संपत्ति उनके नाम पर नहीं थी। अब उनकी कुल चल संपत्ति 1.49 करोड़ रुपए हो गई है। उनके पहले तीन बैंक खाते थे अब 6 हो गए हैं। चल संपत्ति में शेयर बाजार की बढ़त का भी बड़ा योगदान रहा। उन्होंने asahi india के 4 हजार शेयर है, जो 10 रुपए के भाव में खरीदे थे। यह शेयर 2019 के दौरान 240 के भाव पर 9.60 लाख रुपए के थे जो अब शेयर बाजार बढ़ने के बाद 575 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 23 लाख रुपए के हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल लोकसभा सीट पर उतरे कैंडिडेट्स करोड़पति, निर्दलीय सबसे अमीर

दस साल में सालाना आय 2.42 लाख से 17.59 लाख हुई

लालवानी की सांसद बनने के पहले सालाना आय साल 2018-19 में 10.67 लाख रुपए थी। वहीं साल 2014-15 में तो मात्र 2.42 लाख रुपए थी। अब उनकी साल 2023-24 में आय 17.59 लाख रुपए हो चुकी है। पहले उनकी आजीविका कंसल्टेंट के रूप में बताई गई थी लेकिन अब सांसद के वेतन को आय बताया गया है।

सांसद बनने के बाद कार लोन से कार ली

सांसद बनने पर उनके पास कार नहीं थी, साल 2019 में उन्होंने 23 लाख रुपए में इनोवा खरीदी. इस पर अभी भी कार लोन बाकी है। सांसद बनने के बाद ही उन्होंने दो प्लॉट खरीदे जो 45.80 लाख रुपए कीमत के हैं। इससे पहले उनके नाम अचल संपत्ति नहीं थी।

लालवानी ने सोना नहीं खरीदा

लालवानी के पास 2019 के दौरान हाथ में कैश 2.85 लाख था जो अब 3.51 लाख है। बैंक खातों में राशि बढ़ गई है और शेयरों की कीमत भी। उनके पास 60 ग्राम की ही सोने की ज्वेलरी है, जिसकी पहले कीमत 1.92 लाख रुपए थी और अब 3.27 लाख रुपए है। बेटे मीत को 9 लाख का लोन दिया है। लालवानी पर पुलिस केस नहीं है और वह बीटेक किए हुए हैं।

Tags:
  • Shankar Lalwani
  • शंकर लालवानी
  • सालाना आय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा