फिर करीब आई 10 तारीख, सरकार के पास नहीं लाड़ली बहना के 1600 करोड़, महिला बाल विकास ने वित्त से मांगी राशि, CM के साइन का इंतजार

Pratibha Rana | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
फिर करीब आई 10 तारीख, सरकार के पास नहीं लाड़ली बहना के 1600 करोड़, महिला बाल विकास ने वित्त से मांगी राशि, CM के साइन का इंतजार
फिर करीब आई 10 तारीख, सरकार के पास नहीं लाड़ली बहना के 1600 करोड़, महिला बाल विकास ने वित्त से मांगी राशि, CM के साइन का इंतजार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जब ये योजना शुरु की थी तो वे महीने की दस तारीख को एक क्लिक के साथ सवा करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खाते में राशि जमा करते थे।

अरुण तिवारी, BHOPAL. चुनाव के नतीजों के बाद लाड़ली बहना पर लाड़ जताने की तारीख फिर नजदीक आ गई है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जब ये योजना शुरु की थी तो वे महीने की दस तारीख को एक क्लिक के साथ सवा करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के खाते में राशि जमा करते थे। चुनाव परिणाम के बाद नई सरकार बनी और इस सरकार के सामने पहली बार फिर वही तारीख आ गई जिसका लाड़ली बहना महीने भर इंतजार करती हैं। 10 जनवरी नजदीक है लेकिन सरकार के पास लाड़ली बहनों के हिस्से के 1600 करोड़ नहीं हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग को फाइल भेजकर ये पैसे मांगे हैं। अब वित्त विभाग को सीएम के साइन का इंतजार है।

क्रांतिकारी योजना थी लाड़ली बहना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए साल पर अपने संदेश में एक बार फिर बताया कि लाड़ली बहना योजना किस तरह से गेम चेंजर साबित हुई। शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के ऐन पहले महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरु की। हर महीने की दस तारीख को शिवराज बड़ा जलसा करते और महिलाओं के खाते में राशि जमा कर ये जताना नहीं भूलते कि वे ही सगे भाई हैं। एक बार फिर दस तारीख नजदीक आ रही है। दिसंबर तक का इंतजाम शिवराज ने कर दिया था। अब नई सरकार है और उसके सामने पहली बार ये दस तारीख आ रही है। शिवराज ने बुदनी में महिलाओं के सामने ये फिर दोहरा दिया है कि लाड़ली बहना योजना चलती रहेगी।

आखिर शिवराज को क्यों ये दोहराना पड़ रहा

10 जनवरी पास आ रही है और यही वो तारीख है जब लाड़ली बहनों पर लाड़ जताने का दिन होता है। लेकिन इस बार सरकार के पास लाड़ली बहनों के हिस्से के 1600 करोड़ नहीं हैं। ये बात तब पता चली जब महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्त विभाग के पास फाइल भेजी। इसमें वित्त विभाग से लाड़ली बहनों को देने के लिए 1600 करोड़ रुपए मांगे हैं। वित्त विभाग को इस फाइल पर सीएम मोहन यादव के हस्ताक्षर का इंतजार है। हालांकि मोहन यादव ने हाल ही में खरगोन में कहा था कि पुरानी कोई योजना बंद नहीं होगी।

मोहन यादव यह जरुर कहते हैं कि धन की कोई कमी नहीं है और पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी, लेकिन वे अपनी जुबान पर लाड़ली बहना शब्द नहीं लाते। लाड़ली बहना चलेगी या नहीं इस पर सवाल जरूर उठ रहे हैं, लेकिन फिलहाल ये नजर नहीं आता कि योजना पर ब्रेक लगेगा। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव हैं और सरकार महिलाओं की नाराजगी का जोखिम नहीं उठा सकती।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan
  • Shivraj Singh scheme Laadli Behna
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • शिवराज सिंह की योजना लाड़ली बहना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं