इंदौर गुरुसिंघ सभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट जाने वाले सुग्गा को अकाल तख्त ने कमेटी से किया बाहर, सुग्गा ने मोनू पर लगाए आरोप
Ujjwal Rai | Oct 17, 2023, 24:00 IST
इंदौर गुरुसिंघ सभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट जाने वाले सुग्गा को अकाल तख्त ने कमेटी से किया बाहर, सुग्गा ने मोनू पर लगाए आरोप
इंदौर गुरुसिंघ सभा के चुनाव टलने के बाद अब अकाल तख्त ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले जगजीत सिंह टूटेजा उर्फ सुग्गा को कमेटी से बाहर कर दिया है
संजय गुप्ता@ INDORE
इंदौर गुरुसिंघ सभा के चुनाव टलने के बाद अब अकाल तख्त ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले जगजीत सिंह टूटेजा उर्फ सुग्गा को कमेटी से बाहर कर दिया है। वह अभी आमंत्रित सदस्य हैं। साथ ही कार्रवाई पत्र में लिखा है कि संगत इनसे किसी तरह का व्यवहार नहीं करें। इस कार्रवाई से हर कोई सख्ते में हैं। वहीं सुग्गा ने इसके लिए मोनू उर्फ हरपाल सिहं भाटिया को जिम्मेदार बताया है।
सुग्गा ने चुनाव प्रबंधन कमेटी द्वारा 11 हजार 869 पूर्व में बने आजीवन सदस्यों की सदस्यता खत्म कर दी थी और जिन्होंने फार्म भरे थे, उन्हें ही सदस्य मानकर गुरूसिंघ सभा में चुनाव डालने की पात्रता दी थी। यह 13 हजार करीब सदस्य थे। इस पर सुग्गा ने आपत्ति ली थी और हाईकोर्ट में यह याचिका लगाई थी कि इन सदस्यों की सदस्यता रद्द करना गलत है। इस पर चुनाव अधिकारी राजिंदर सिंह बाबा ने अकाल तख्त में शिकायत की थी कि सुग्गा की याचिका के चलते चुनाव रुक गए हैं। इसके बाद अकाल तख्त ने इस मामले में पत्र जारी कर यह कार्रवाई की है।
सुग्गा ने द सूत्र से कहा कि मैंने अकाल तख्त को कभी पार्टी ही नहीं बनाया और ना ही चुनाव रुकवाने के लिए याचिका लगाई, मैंने सदस्यता की बात उठाई थी। अकाल तख्त ने मुझे पक्ष रखने के लिए बुलाया था, मेरी टिकट 15 अक्टूबर की थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं जा पाया। इसके लिए मैंने सूचित कर दिया था और मेडिकल सर्टिफिकेट भी भेजा था लेकिन यह कार्रवाई हो गई। अब अगले सप्ताह जाकर अपनी बात रखूंगा। यह कार्रवाई क्यों हुई इस पर सुग्गा ने कहा कि निश्चित ही मोनू भाटिया के दबाव में, वह तो सभी से कहते हैं कि मैं जो चाहें करा सकता हूं। तो यह गलत कार्रवाई भी उन्होंने ही कराई है।
इंदौर गुरुसिंघ सभा के चुनाव टलने के बाद अब अकाल तख्त ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले जगजीत सिंह टूटेजा उर्फ सुग्गा को कमेटी से बाहर कर दिया है। वह अभी आमंत्रित सदस्य हैं। साथ ही कार्रवाई पत्र में लिखा है कि संगत इनसे किसी तरह का व्यवहार नहीं करें। इस कार्रवाई से हर कोई सख्ते में हैं। वहीं सुग्गा ने इसके लिए मोनू उर्फ हरपाल सिहं भाटिया को जिम्मेदार बताया है।
क्या और क्यों हुई कार्रवाई
मैंने कभी अकाल तख्त को पार्टी नहीं बनाया- सुग्गा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari