एमपी में मंत्री मंडल के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी, सीएम यादव की दिल्ली कूच

The Sootr | Dec 28, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में मंत्री मंडल के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी, सीएम यादव की दिल्ली कूच
एमपी में मंत्री मंडल के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी, सीएम यादव की दिल्ली कूच

मंत्री मंडल के विस्तार में भी देरी हुई थी, अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में भी हो रही देरी

भोपाल. एमपी में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर सस्पेंश बना हुआ है। इस बीच सीएम मोहन यादव गुरुवार रात को दिल्ली रवाना हो गए। सीएम ने रात करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। अंदरखाने की मानें तो मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर दिल्ली में सीएम की पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है।

संगठन महामंत्री से मिले

जानकारी के अनुसार दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम यादव ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। ये मुलाकात करीब आधे तक चली। बताया गया है कि सीएम शुक्रवार शाम दिल्ली से वापस लौटेंगे।

28 मंत्रियों ने ली थी शपथ

25 दिसंबर को मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। इसके तहत 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके तीन दिन बाद भी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। इसके पहले मंत्री मंडल के विस्तार में भी देरी हुई थी। मुख्यमंत्री ने 13 दिसंबर को शपथ ले ली थी, लेकिन मंत्री मंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हो सका था। हालांकि, मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री ने भी शपथ ली थी।

नेता प्रतिपक्ष ने ली चुटकी

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सोशल नेटवर्किंग साइट x पर पोस्ट कर बीजेपी सरकार को लेकर चुटकी ली है। सिंघार ने लिखा है कि भाजपा की लेटलतीफी से शासन व्यवस्था ठप पड़ी है। जो सरकार विभागों की खींचातानी में लगी हो, वो जनता को कैसे संभालेगी। जनता परेशान है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए? अब जनता मंत्रियों की तरह अपने कार्यों के लिए दिल्ली तो नहीं जा सकती। अब एक बड़ा सवाल। सरकार कौन चलाएगा? मध्यप्रदेश में सुस्ताशन का आरंभ..।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Government
  • सीएम एमपी
  • mp cabinet
  • bjp cm
  • bjp mp
  • सीएम यादव
  • बीजेपी सरकार
  • बीजेपी एमपी
  • एमपी मंत्री मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा