जम्मू के राजौरी में ड्यूटी के दौरान आगर-मालवा का जवान शहीद
Ravi Singh | Nov 05, 2024, 17:17 IST
Rajouri road accident
आगर मालवा जिले के सेना के जवान बद्रीलाल यादव सोमवार रात जम्मू के राजौरी में हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि राजौरी जिले में ड्यूटी के दौरान सेना का वाहन फिसलकर खाई में गिर गया।
आगर मालवा जिले के सेना के जवान बद्रीलाल यादव सोमवार रात जम्मू के राजौरी में हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि राजौरी जिले में ड्यूटी के दौरान सेना का वाहन फिसलकर खाई में गिर गया, जिसमें बद्रीलाल यादव और एक अन्य जवान घायल हो गए, लेकिन इलाज के दौरान बद्रीलाल यादव की मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर में शोक की लहर है। बद्रीलाल यादव पिछले 12 सालों से सेना में सेवा दे रहे थे।
शहीद बद्रीलाल यादव आगर-मालवा जिले के नरवाल गांव के रहने वाले थे, उनका पूरा परिवार यहीं रहता है। बताया जा रहा है कि कल उनका पार्थिव शरीर नरवाल लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद बद्रीलाल वर्तमान में राजौरी में 63 राष्ट्रीय राइफल्स में नायक के पद पर तैनात थे और अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। वे करीब 12 साल से सेना में सेवा दे रहे थे, उनकी उम्र 32 साल थी।
राजौरी के कालाकोट के बडोग गांव के पास यह हादसा हुआ, जिसमें नायक बद्रीलाल और सिपाही जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बद्रीलाल को बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार में मां रुखमा बाई, पत्नी निशा यादव और दो बेटे हैं, जबकि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बद्रीलाल की दो बहनें और एक भाई भी हैं। वह 2012 में सेना में भर्ती हुए थे और अपनी सेवा दे रहे थे।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। शहीद बद्रीलाल के परिवार में भी लोगों का दुख दर्द शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि कल नरवल गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम मोहन ने दुख जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के सपूत, असम काल में '63 राष्ट्रीय राइफल' में नायक के पद पर रहे शहीद बद्रीलाल यादव का कल जम्मू-कश्मीर के राजसूरी में ड्यूटी के दौरान बस दुर्घटना में निधन हो गया, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं बद्रीलाल यादव जी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं! दुख की इस घड़ी में पूरा मध्य प्रदेश का युवा परिवार हमारे साथ है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
नरवाल में होगा शहीद का अंतिम संस्कार
साल 2012 में हुए थे सेना में भर्ती
मालवा के लाल को सादर नमन...
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कल ड्यूटी के दौरान बस दुर्घटना में असमय काल कवलित हुए मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के लाल '63 राष्ट्रीय राइफल' में नायक के पद पर पदस्थ श्री बद्री लाल यादव जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं!
दु:ख की इस घड़ी में पूरा… pic.twitter.com/v2G7eDnQQV
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 5, 2024
सीएम मोहन ने व्यक्त की संवेदना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari