भोपाल ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला अग्निवीर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Deeksha Nandini Mehra | Aug 19, 2024, 10:01 IST
Share
50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड अग्निवीर
50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड अग्निवीर

भोपाल ज्वेलरी लूट के मास्टरमाइंड अग्निवीर और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़कर 50 लाख के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

Bhopal 50 lakh Jewelry Loot Case Sloved : भोपाल के बाग सेवनिया (Bag Sewaniya) इलाके में हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड मोहित सिंह बघेल (Mohit Singh Baghel) निकला, जो भारतीय सेना में अग्निवीर (Agniveer) है। वह राजपूत रेजीमेंट (Rajput Regiment) में ट्रेनिंग कर रहा है और अवकाश पर भोपाल आया हुआ था। बता दें बाग सेवनिया में कृष्णा आर्केड (Krishna Arcade) स्थित ज्वेलरी शॉप में मनोज चौहान (Manoj Chauhan) से नकाबपोश चोरों ने 50 लाख रुपए लूटे थे।

मास्टरमाइंड अग्निवीर साथियों समेत गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा (Police Commissioner Harinarayan Chari Mishra) ने आरोपियों पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने लूट के मास्टरमाइंड मोहित सिंह बघेल (Mohit Singh Baghel) और उसके साथी आकाश राय (Akash Rai), विकास राय (Vikas Rai), मोनिका राय (Monika Rai), अमित राय (Amit Rai), गायत्री राय (Gayatri Rai), और अभय मिश्रा (Abhay Mishra) को गिरफ्तार किया है।

लूटने से पहले की दुकान की रेकी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई दिनों तक ज्वेलरी शॉप की रेकी (Reiki) की थी। इसके बाद लूट की योजना बनाई गई। पुलिस ने आरोपियों की बताई गई जगह से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर (Gold-Silver Jewelry) बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अपने महंगे शौक पूरे करने और घर का कर्ज चुकाने के लिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया था।

400 सीसीटीवी कैमरों के खंगाले फुटेज

पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) के फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लूट का माल अपने पास रखने के आरोप में आरोपी के भाई, बहन, जीजा, और मां को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • आकाश राय (Akash Rai): मंडीदीप निवासी, बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र। एक कंपनी में कार्यरत, लूट के दौरान हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुआ।
  • मोहित सिंह बघेल (Mohit Singh Baghel): सेमरिया (रीवा) निवासी, 19 वर्षीय बीए सेकंड ईयर का छात्र और सेना में अग्निवीर। लूट का मास्टरमाइंड।
  • विकास राय (Vikas Rai): मंडीदीप निवासी, आकाश राय का बड़ा भाई। लूटे गए जेवर को अपने पास रखा।
  • मोनिका राय (Monika Rai): दानिश नगर निवासी, 20 वर्षीय और आकाश राय की छोटी बहन। लूट का माल अपने पास रखा।
  • अमित राय (Amit Rai): दानिश नगर निवासी, ग्रेजुएट और आकाश का जीजा। थिंक गैस कंपनी में कार्यरत, लूटे हुए जेवर अपने पास रखे।
  • गायत्री राय (Gayatri Rai): मंडीदीप निवासी, आकाश राय की 46 वर्षीय मां। उन्होंने भी लूटे गए जेवर अपने पास रखे।
  • अभय मिश्रा (Abhay Mishra): ग्राम पथरी (रीवा) निवासी, मोहित बघेल का दोस्त। कटनी में एसीसी सीमेंट कंपनी में जॉब करता है, लूट की घटना के लिए पिस्टल दी थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal Jewelry Loot Case
  • भोपाल ज्वेलरी लूट
  • बाग सेवनिया
  • मोहित सिंह बघेल
  • भोपाल में 50 लाख की लूट
  • आरोपी अग्निवीर मोहित बघेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा