रोजगार के लिए कम्यूनिटी कॉलेज में 487 अग्निवीरों ने लिया प्रवेश
Sandeep Kumar | Oct 12, 2024, 21:47 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-12T213358.146
कम्युनिटी कॉलेज नोडल अधिकारी प्रो. सुशील कुमार काशव ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज के जिन दो पाठ्यक्रमों में अग्निवीरों को प्रवेश दिया गया है, वह अग्निवीरों को व्यावसायिक भाषा में विशेष परिपक्वता प्रदान करेगा।
सागर के डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ( Dr Harisingh Gaur University ) में अग्निवीरों के रोजगार के लिए पाठ्यक्रम प्रदान करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से अगस्त माह से पंजीकरण (Registration ) शुरू किए गए थे। कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से संचालित सर्टिफिकेट कोर्स इन प्रोफेशनल कम्युनिकेशन ( Certificate Course in Professional Communication ) और सर्टिफिकेट कोर्स इन इंटरप्रेन्योरशिप ( Certificate Course in Entrepreneurship ) में प्रवेश दिया गया है। दोनों पाठ्यक्रमों में अभी 487 अग्निवीरों ने प्रवेश लिया है। इनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ( Pro. Neelima Gupta ) के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारतीय सेना ( Indian Army ) के महार रेजीमेंट और विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक समझौता पत्रक पर हस्ताक्षर किये गये थे। इसका उद्देश्य महार रेजीमेंट ( Mahar Regiment )के अधिकारियों, सैनिक, अग्निवीर और उनके परिवारजनों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं तकनीकी दक्षता का उन्नयन है। इसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा, प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कुलपति ने कहा कि भारतीय सेना की एक इकाई के रूप में महार रेजीमेंट जहां जाबाज और कुशल सैनिक तैयार कर रही है। वहीं एक विश्वविद्यालय के रूप में हम अपनी भूमिका का निर्वाहन करते हुए उन्हें शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं तकनीकी दक्षता के साथ डिग्री भी प्रदान करेंगे। ताकि भारतीय सेना के जवान सेवाकालीन समय में भी अपनी शिक्षा जारी रख सकें। इस माध्यम से भी सेना के जवानों को बेहतर भविष्य के लिए अपनी शैक्षणिक और व्यावसयिक योग्यता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कम्युनिटी कॉलेज ( community College ) नोडल अधिकारी प्रो. सुशील कुमार काशव (Pro. Sushil Kumar Kashav ) ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज के जिन दो पाठ्यक्रमों में अग्निवीरों को प्रवेश दिया गया है, वह अग्निवीरों को व्यावसायिक भाषा में विशेष परिपक्वता प्रदान करेगा। अग्निवीरों की कक्षाओं का संचालन महार रेजिमेंट सेंटर ( Mahar Regiment Center ) में ही किया जाना है। कम्युनिटी कॉलेज द्वारा भी विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में और अग्निवीरों के जुड़ने के आसार है।
अकादमिक समझौता पत्रक पर हस्ताक्षर
कुशल सैनिक हो रहे तैयार : कुलपति
दो पाठ्यक्रमों में अग्निवीरों को प्रवेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari