छिंदवाड़ा में वोटिंग वाले दिन अहाके का वीडियो और बंटी का ऑडियो...किसे फायदा, किसे नुकसान!

Jitendra Shrivastava | Apr 19, 2024, 20:24 IST
Share
thesootr
thesootr

बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए छिंदवाड़ा साख का सवाल है। कांग्रेस के सामने यहां अपना किला बचाने की चुनौती है। बीजेपी जीत दर्ज करके अपना सूखा खत्म करने की तलाश में है। वोटर्स के मन में क्या था, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा...।

BHOPAL. सियासी जंग में सब कुछ जायज होता है। तभी तो छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके का पहले बीजेपी में जाना भी जायज है। फिर उनका वोटिंग वाले दिन लोगों से नकुल नाथ के पक्ष में वोट देने की अपील करना भी जायज है। वे कहते हैं कि बीजेपी में घुटन हो रही थी। इधर, अब वोटिंग वाले दिन ही बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का एक महिला मित्र के साथ बात करते हुए ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि, 'द सूत्र' इसकी पुष्टि नहीं करता है। इतना जरूर है कि कांग्रेस ने इसे अपने सोशल मीडिया हेंडल्स पर पोस्ट किया है। अब क्या विक्रम अहाके का वीडियो और विवेक साहू के ऑडियो में कोई समानता है? क्या इसके पीछे किसी तरह की सोची समझी रणनीति है? क्या ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में बीजेपी चक्रव्यूह में उलझ गई? जो भी हो, लेकिन राजनीतिक पंडित इन दोनों मामलों को बड़ा सियासी उलटफेर मान रहे हैं। चुनाव के दिन अचानक से हुए इन दोनों घटनाक्रम से बीजेपी को कितना नुकसान और कांग्रेस को कितना फायदा होगा, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो पूरे प्रदेश में वीडियो बनाम ऑडियो का मुद्दा छाया हुआ है।

क्या, कब और कैसे हुआ...

अब पहला मामला जानिए। छिंदवाड़ा में 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। अभी मतदान रफ्तार पकड़ ही रहा था, तभी सोशल मीडिया पर महापौर विक्रम अहाके का एक वीडियो वायरल होने लगा। उन्होंने वीडियो जारी कर नकुलनाथ को वोट देने की अपील की। बोले, भाजपा में घुटन हो रही थी। आपको बता दें कि मेयर विक्रम अहाके ने 18 दिन पहले ही ​बीजेपी का दामन था।

ये खबरें भी पढ़ें...

गर्मी में सुविधाजनक यात्रा के लिए Railway बढ़ाएगा trains के फेरे

लोटस शोरूम सील, चेतावनी के बाद भी फायर सिस्टम नहीं किया सही, होटल सेंसेशन, नवनीत प्लाजा, फार्च्यून ओरा भी सील

कांग्रेस ने पोस्ट किया ऑडियो

प्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हेंडल्स पर एक ऑडियो पोस्ट कर बीजेपी को घेरा है। कांग्रेस ने लिखा, छिंदवाड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बंटी साहू का महिला मित्र से फोन पर रंगीन बातचीत का ऑडियो वायरल। छिंदवाड़ा की जनता बीजेपी नेता की इस करतूत पर थू-थू कर रही है। हालांकि, 'द सूत्र' इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

क्या-कुछ घटा छिंदवाड़ा में

इससे पहले छिंदवाड़ा के रण में दोनों दलों ने व्यूह रचना की। बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर रुपए बांटने का आरोप लगाया। कमलनाथ के करीबियों के यहां जांच पड़ताल की गई। कांग्रेस विधायक के घर भी सर्चिंग हुई। इधर, बीजेपी प्रत्याशी के एक अश्लील वीडियो की चर्चा रही। कुल मिलाकर पूरे चुनाव में छिंदवाड़ा सबसे चर्चित सीट रही। इधर, दल-बदल की सियासत भी चलती रही।

Tags:
  • विवेक बंटी साहू
  • बंटी साहू
  • अहाके
  • महापौर विक्रम अहाके
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच