AICTSL के बोर्ड में महापौर, कलेक्टर, निगमायुक्त, फिर भी होगी कुर्की

Vishwanath Singh | Apr 27, 2025, 12:26 IST
Share
aictsl-property-seizure-order-indore-court-action
aictsl-property-seizure-order-indore-court-action

इंदौर में एआईसीटीएसएल (AICTSL) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक युवक को बस दुर्घटना में घायल होने के बाद कोर्ट ने 5.70 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था, लेकिन...

इंदौर के एक व्यक्ति को मुआवजा नहीं दिया जाना एआईसीटीएसएल को भारी पड़ गया है। उसने कोर्ट के आदेश को नहीं माना है। इस पर अब कोर्ट ने एआईसीटीएसएल की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। युवक ने एआईसीटीएसएल की बस की टक्कर लगने से गंभीर घायल होने पर याचिका कोर्ट में दायर की थी। यह हालत तब है जबकि इसके बोर्ड मेंबर चेयरमैन महापौर पुष्यमित्र भार्गव, डायरेक्टर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और आरपी अहिरवार, एमडी निगम कमिश्नर शिवम वर्मा हैं।

5 लाख 70 हजार रुपए देना था मुआवजा

इंदौर में जिला कोर्ट ने क्लेम के एक मामले में एआईसीटीएसएल को 5 लाख 70 हजार रुपए का मुआवजा फरियादी को दिए जाने का आदेश दिया था। पिछले साल 24 जनवरी को यह आदेश पारित किया गया था, लेकिन एआईसीटीएसएल द्वारा उस आदेश का पालन नहीं किया गया।

खबर यह भी...FIITJEE ने 14 हजार स्टूडेंट्स से 250 करोड़ रुपए ऐंठे, भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में पेरेंट्स परेशान

राजवाड़ा चौक पर मारी थी टक्कर

एडवोकेट जे आर पालीवाल के मुताबिक राजेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी संगम नगर किसी काम से राजवाड़ा चौक पर खड़े थे। तभी वहां से गुजरने वाली एक सिटी बस ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे वह जीवनभर के लिए चलने-फिरने से लाचार हो गए थे। इस घटना के बाद उन्होंने जिला कोर्ट में क्लेम के लिए परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने उसमें सुनवाई करते हुए पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए थे। लेकिन निर्धारित समय अवधि पूरी होने के बावजूद एआईसीटीएसएल के द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया। तो अब कोर्ट की तरफ से कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

खबर यह भी...इंदौर में उमंग सिंघार ने नरोत्तम मिश्रा पर ली चुटकी, बोले वे दतिया के किसी घर में एकल भोज करते हैं, एक डेढ़ घंटे के विश्राम के साथ

निगमायुक्त, अपर आयुक्तों के वाहन व दफ्तर कुर्क हो गए थे

सरकारी कार्यालयों पर कुर्की का आदेश इसके पूर्व में भी जारी हो चुका है। इसमें पिछले दिनों एडीजे कोर्ट ने गौरी शंकर विरुद्ध नगर निगम के केस में सवा दो करोड़ रुपए की राशि नहीं देने के चलते निगमायुक्त और अपर आयुक्तों के वाहन और दफ्तर कुर्क करने के आदेश दिए थे। निगम में जब्ती कुर्की के लिए टीम पहुंची तो निगम में हड़कंप मच गया। असल में सड़क चौड़ीकरण में टूटे मकान के एवज में ये क्षतिपूर्ति राशि निगम को देना थी, जो नहीं दी गई। इस पर कोर्ट के नजारत विभाग ने ये कार्रवाई की थी। विभाग के कर्मचारी निगम परिसर पहुंचे थे और यह कुर्की की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कर दिए थे। पुलिस और वकीलों की टीम ने निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों की गाड़ियों की जब्ती कुर्की कर ली।

निगम अफसरों पर लगे थे बदले की कार्रवाई के आरोप

इस घटना के बाद निगम के अफसरों ने बिना नोटिस दिए गणेशगंज की उसी बिल्डिंग पर नोटिस चिपका कर उसे सील कर दिया था। इसे रहवासियों ने नगर निगम के अफसरों की बदले की कार्रवाई कहा था। जिसके बाद निगम की काफी बदनामी हुई थी। फिर महापौर पुष्यमित्र भार्गव गणेशगंज में परिवार के बीच पहुंचे थे और सील की गई बिल्डिंग को खुलवाया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

aictsl bus | MP News | Indore News | आईएएस शिवम वर्मा | इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • aictsl bus
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • आरपी अहिरवार
  • शिवम वर्मा
  • इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा
  • आईएएस शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती