वाकई भगवान हैं डॉक्टर : फुटबॉल जितने बड़े ट्यूमर की सर्जरी कर बच्ची को दिया नया जीवन

Jitendra Shrivastava | Jul 09, 2024, 20:56 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) न्यूरोसर्जरी विभाग में एक 13 वर्षीय बालिका के घातक ब्रेन ट्यूमर की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। यह ट्यूमर बच्ची के सिर से बाहर निकल रहा था और फुटबॉल के आकार का हो गया था...

BHOPAL.वाकई भगवान हैं डॉक्टर : मध्यप्रदेश के अशोकनगर में रहने वाली 13 साल की बच्ची के सिर में गंभीर ट्यमूर था, फुटबाल के आकार का होकर यह सिर के बाहर तक आ गया था। आपात स्थिति में आई बच्ची को एम्स भोपाल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन डॉक्टर्स की टीम बच्ची के लिए भगवान बन गई और उसकी जान बचा ली। आठ घंटे तक चला फुटबाल साइज ट्यूमर का ऑपरेशन सफल रहा है। डॉक्टरों ने बच्ची के सिर से ट्यूमर निकाल लिया है। यह भोपाल एम्स की बड़ी कामयाबी है।

मस्तिष्क में था एक बड़ा ट्यूमर

दरअसल, एम्स भोपाल के न्यूरोसर्जरी विभाग में अशोक नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका की यह सर्जरी तीन दिल पहले एम्स भोपाल में की गई थी। जब बच्ची एम्स में आई थी तब मस्तिष्क की एमआरआई की गई। इससे पता चला कि मस्तिष्क में एक बड़ा ट्यूमर था और यह सिर से बाहर आ गया था। इसके बाद एम्स के प्रो. अमित अग्रवाल की टीम ने बच्ची को बचाने के लिए आपातकालीन सर्जरी करने का निर्णय लिया। यह ऑपरेशन डॉ. जितेंद्र और डॉ. अभिषेक की सहायता से डॉ. सुमित राज ने किया।

ये खबर भी पढ़ें...

नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में बड़ा खुलासा: दोयम दर्जे के आउटसोर्स कर्मचारी देते थे कॉलेजों को मान्यता

आठ घंटे चला ऑपरेशन

इस पूरे ऑपरेशन को करने में लगभग 8 घंटे लगे। ट्यूमर काफी बड़ा था और इससे पूरी खोपड़ी प्रभावित हो रही थी, जिसे हटा दिया गया। सिर को टाइटेनियम प्लेट से ढंक दिया गया था। साथ ही डॉ. गौरव चतुर्वेदी और विकास की प्लास्टिक सर्जरी टीम की मदद से स्किन को बंद किया गया। सर्जरी के अगले ही दिन बालिका होश में आ गई और ऑपरेशन के बाद उसकी हालत ठीक है।

कुछ ही ऐसे मामले आए हैं सामने

डॉक्टर्स के अनुसार दुनिया में आज तक कैल्वेरियम के प्राथमिक घातक गोल कोशिका ट्यूमर के कुछ ही मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक यह था। डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची को कुछ महीने पहले भी यहां ट्यूमर था, जिसका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उसी स्थान पर बड़ा ट्यूमर पनपा।

Tags:
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान
  • एम्स भोपाल
  • फुटबाल साइज ट्यूमर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा