एम्स भोपाल के डॉक्टरों का नशे में हंगामा: पुलिस को दी धमकी, मामला गर्माया, डॉक्टर बर्खास्त
Sanjay Dhiman | Oct 30, 2025, 12:52 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल एम्स में कुछ डॉक्टर्स पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद एम्स प्रबंधन ने एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से गाली-गलौज भी की।
Bhopal. AIIMS Bhopal में कुछ डॉक्टरों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया है। आरोप है कि यहां के कुछ डॉक्टर एक खड़ी कार में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने जब इनको टोका तो इन डॉक्टरों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज कर दी। कुछ डॉक्टर तो पुलिस को धमकाते भी नजर आए।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद एम्स भोपाल प्रबंधन कार्रवाई के मूड में आ गया है। प्रबंधन ने एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एम्स के गेट के बाहर कुछ लोग नशे में हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि कार के ऊपर बीयर की बोतल रखी हुई थी।
दो डॉक्टर कार के अंदर नशे में धुत पड़े हुए थे। इसके अलावा, बीयर और स्नैक्स कार में बिखरे हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एक डॉक्टर ने पुलिसकर्मी से बहस करते हुए कहा कि वह 10 थानों के अफसरों को जानता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में SIR की बैठक में उठे कई सवाल, लोग बोले- परिवार एक, पर वोटिंग बूथ अलग-अलग, क्या इसे भी सुधरेगी
एमपी में कलेक्टर-एसडीएम के ट्रांसफर पर ब्रेक, 3 महीने तक नहीं होंगे तबादले
घटना के दौरान, डॉक्टरों ने पुलिस से गाली-गलौज की। इस घटना के वीडियो में एक डॉक्टर पुलिसकर्मी से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद एम्स प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।
![9c0bb613-ac5]()
एम्स भोपाल ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और एक डॉक्टर को तुरंत बर्खास्त कर दिया है। AIIMS Bhopal ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इस प्रकार का व्यवहार संस्थान के मानकों के विपरीत है।
बर्खास्त किए गए डॉक्टर का नाम डॉ. साहिल है। उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, अन्य डॉक्टरों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इस मामले में एम्स के सिक्योरिटी सुपरवाइज़र का बयान भी सामने आया है। रात के समय पुलिस ने नशे में धुत डॉक्टरों को एम्स के गार्ड के हवाले किया था। इस पर एम्स सिक्योरिटी सुपरवाइज़र एसएन राय ने कहा कि यह घटना एम्स परिसर के बाहर हुई है।
एम्स सिक्योरिटी टीम का इस मामले से लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि यह सभी डॉक्टर सीनियर रेजिडेंट हैं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
महू विधायक उषा ठाकुर ने अपने समर्थक, चुनाव संचालक को बांटी सीएम स्वेच्छानुदान राशि
बिजली कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! नवंबर में लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना और वेतन वृद्धि
इस मामले में भोपाल पुलिस बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी ने कहा कि कानून सबके लिए एक जैसा है। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएँगे।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद एम्स भोपाल प्रबंधन कार्रवाई के मूड में आ गया है। प्रबंधन ने एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
doctor saraab party in gate
एम्स के गेट पर कर रहे थे शराब पार्टी
दो डॉक्टर कार के अंदर नशे में धुत पड़े हुए थे। इसके अलावा, बीयर और स्नैक्स कार में बिखरे हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एक डॉक्टर ने पुलिसकर्मी से बहस करते हुए कहा कि वह 10 थानों के अफसरों को जानता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में SIR की बैठक में उठे कई सवाल, लोग बोले- परिवार एक, पर वोटिंग बूथ अलग-अलग, क्या इसे भी सुधरेगी
एमपी में कलेक्टर-एसडीएम के ट्रांसफर पर ब्रेक, 3 महीने तक नहीं होंगे तबादले
पुलिस से बदतमीजी का वीडियो वायरल
9c0bb613-ac5
एम्स प्रशासन ने एक डॉक्टर को किया बर्खास्त
बर्खास्त किए गए डॉक्टर का नाम डॉ. साहिल है। उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, अन्य डॉक्टरों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
एम्स भोपाल के डाॅक्टरों के नशे में हंगामें को ऐसे समझें
|
सुपरवाइजर बोले गेट के बाहर की घटना
एम्स सिक्योरिटी टीम का इस मामले से लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि यह सभी डॉक्टर सीनियर रेजिडेंट हैं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
महू विधायक उषा ठाकुर ने अपने समर्थक, चुनाव संचालक को बांटी सीएम स्वेच्छानुदान राशि
बिजली कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! नवंबर में लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना और वेतन वृद्धि
कानून के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA