जबलपुर में बोले अखिलेश यादव- कांग्रेस और SP के बीच सीट शेयरिंग सही, राम मंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Vikram Jain | Jan 17, 2024, 21:46 IST
Share
जबलपुर में बोले अखिलेश यादव- कांग्रेस और SP के बीच सीट शेयरिंग सही, राम मंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान
जबलपुर में बोले अखिलेश यादव- कांग्रेस और SP के बीच सीट शेयरिंग सही, राम मंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

जबलपुर पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग और राम मंदिर पर बयान दिया।

JABALPUR. लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठकें लगातार जारी है। विपक्षी गठबंधन में सीटों का बंटवारा ठीक से होने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है। दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हो रही सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सीटों का बंटवारा ठीक से हुआ है और निश्चित रूप से हम चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सहयोगी दलों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश में बीजेपी को हराने का काम करेगी। इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

पुरानी बातों को छेड़ने का फायदा नहीं

बुधवार को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे थे। जहां उन्होने मीडिया के सवालों का जवाब दिए। सपा सुप्रीमो ने सीट शेयरिंग और राम मंदिर को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में बिगड़े राजनीतिक समीकरणों पर पूछे गए सवाल से अखिलेश यादव पूरी तरह से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को छेड़ने का अब कोई फायदा नहीं, आगे का जो समय होगा वह अच्छा ही होगा।

'संविधान के हिसाब से देश चले वही रामराज्य'

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान के हिसाब से देश चले वही रामराज्य है। अखिलेश यादव ने कहा कि 22 जनवरी को जो कार्यक्रम हो रहा है, उस कार्यक्रम में राम राज्य क्या है इसके बारे में जिम्मेदार जरूर सोचेंगे। इसके साथ उन्होने संविधान की मूल भावना के अनुरूप हक और सम्मान न मिलने का आरोप भी लगाया।

दरअसल अखिलेश यादव बुधवार को जबलपुर में प्रख्यात लेखक एवं नाटककार ब्यौहार राजेंद्र सिंह के पोते डॉ. अनुपम सिन्हा के बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्व. ब्यौहार राजेन्द्र सिंह के जन्मदिवस 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, वही उनके पोते अनुपम सिन्हा भी सामाजिक कार्यों में निहित रहते हैं जो शहर की जानी मानी हस्ती हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उनके घर आना आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दे कि अखिलेश यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई को भंग कर दिया था।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • Former CM Akhilesh Yadav
  • Akhilesh Yadav visit to Jabalpur
  • Akhilesh Yadav statement on seat sharing
  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव
  • अखिलेश यादव का जबलपुर दौरा
  • सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा