आकृति बिल्डर्स के हेमंत सोनी ने अपने ही वकील को बेची प्रॉपर्टी, सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या नॉनसेंस है
Sanjay Gupta | Jun 09, 2026, 14:35 IST
आकृति बिल्डर्स के हेमंत सोनी ने अपने वकील सोगानी को बेची प्रॉपर्टी
आकृति बिल्डर्स (AG-8) केस में सुप्रीम कोर्ट काफी सख्त हो गया है। दरअसल, बिल्डर हेमंत सोनी ने अपने ही वकील संभव सोगानी को प्रॉपर्टी बेच दी। कोर्ट को यह बात पता चली तो जज नाराज हो गए। कोर्ट ने सीधे शब्दों में कहा है कि यह क्या नॉनसेंस चल रहा है?
समझें क्या है पूरा मामला
- आकृति बिल्डर्स (एजी-8) पर निवेशकों की राशि लौटाने में चूक का आरोप है।
- 28 निवेशकों ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर रखी है।
- सुनवाई में आरोप लगा कि हेमंत सोनी ने अपने वकील संभव सोगानी को करीब 2.85 करोड़ की पांच प्रॉपर्टी बेच दीं।
- सुप्रीम कोर्ट ने सौदे पर कड़ी टिप्पणी की और पांचों सेल डीड निरस्त करने की बात कही है।
- कोर्ट ने दो महीने में राशि ब्याज सहित लौटाने का समय दिया, वरना जेल भेजने की चेतावनी दी।
इस मामले में 28 निवेशकों ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की हुई है। इन्हें राशि लौटाने का आदेश हुआ था लेकिन बिल्डर ने भुगतान नहीं किया। वहीं जब 3 व 4 जून को सुनवाई हुई तो इसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
निवेशकों ने बताया- प्रॉपर्टी अपने वकील को दे दी
इस दौरान निवेशकों की ओर से कहा गया कि आदेश के बाद भी राशि नहीं लौटाई गई। उधर बिल्डर द्वारा पांच प्रॉपर्टी, जिसकी कीमत करीब 2.85 करोड़ है, अपने वकील संभव सोगानी को बेच दी गई। अवमानना केस चलने के दौरान ही बिल्डर ने यह राशि अपने ही वकील के साथ सेल डीड कर ली थी।
इसमें प्लॉट, खेती की जमीन और व्यावसायिक जमीन शामिल है। यह भी सामने आया कि एक ही चेक अलग-अलग सौदों में लगे हैं। निवेशकों की ओर से इन्हें फेक चेक बताया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
पांचों सेल डीड निरस्त करने की बात
सीधे जेल भेजा जाएगा: सुप्रीम कोर्ट
इसके बाद बिल्डर पक्ष ने फिर कहा कि बाजार की स्थिति के बीच वे प्रॉपर्टी बेचकर भुगतान का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट ने दोहराया कि दो माह का समय है, वरना जेल भेज देंगे। बता दें कि अगली पेशी पर पक्षकार हेमंत और राजीव सोनी को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या बोल रहे हैं सोगानी
इंसॉल्वेंसी प्रोफेशनल की भी मिलीभगत मिली थी
आकृति बिल्डर्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में क्या आकृति बिल्डर्स ने दैनिक भास्कर की मदद से खेला बड़ा खेल! कैसे तोड़ा 2 हजार परिवारों का सपना? इनसाइड स्टोरी पार्ट-2
क्या आकृति बिल्डर्स ने दैनिक भास्कर की मदद से खेला बड़ा खेल? कैसे तोड़ा 2000 परिवारों का सपना?
क्यों लग रहे आकृति बिल्डर्स और दैनिक भास्कर की मिलीभगत के आरोप..?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari